July 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
छत्तीसगढ़टॉप न्यूजदेशपत्रकारिता संकल्प महासभाबिलासपुररायपुर

पत्रकारिता संकल्प महासभा का आयोजन, पत्रकार संगठनों से जुड़े प्रदेश के हजारों पत्रकार होंगे शामिल

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का आह्वान अधिक से अधिक संख्या में पत्रकार 2 अक्टूबर को रायपुर पहुँचे।

प्रचंड प्रहार/रायपुर। प्रदेश में पत्रकारों के साथ हो रहें अन्याय के खिलाफ एवं पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए सरकार से मांग रखने 2 अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी रायपुर के ग्रास मेमोरियल ग्राउंड में प्रदेश के अधिकाश पत्रकार संगठनों का एक समूह जिसे सयुंक्त पत्रकार महासभा का नाम दिया गया जिसके बैनर तले ये महासभा का आयोजन किया गया है जिसमें अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ इकाई से जुड़े प्रदेश के हजारों पत्रकार इस महासभा में अपनी उपस्थित दर्ज कराएंगे।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने कहा अब जरूरी हो गया है पत्रकारों एवं पत्रकार संगठनों को एक साथ एक मंच में आना ही पड़ेगा जिससे पत्रकारों पर हो रहें अन्याय के लिए लड़ा जा सके और उन्हें न्याय दिलाया जाये और वो समय अब आता हुआ दिखाई दे भी रहा है प्रदेश में इतनी बड़ी संख्या में पत्रकार संगठन और पत्रकार 2 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में एकत्रित हो रहें है।

राष्ट्रीय समिति के वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह परिहार (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), नितिन सिन्हा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ), महफूज खान (राष्ट्रीय महासचिव ) ने इस मुहीम में शामिल होने की बात कहते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ प्रदेश ही नहीं पुरे भारत के पत्रकार साथियो का समर्थन है और समय समय पर संगठन के बैनर तले पुरे भारत वर्ष के पत्रकार छत्तीसगढ़ में आकर अपना समर्थन से चुके आगे भी जब भी छत्तीसगढ़ के पत्रकारों को आवश्यकता होंगी देश के पत्रकार छत्तीसगढ़ फिर से आकर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश संयोजक कमलेश स्वर्णकार, ने प्रदेश संगठन से जुड़े सभी साथियो से एकता के साथ इस महासभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने कहा और पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द से जल्द पुरे प्रदेश में लागू हो उसकी मांग की.

प्रदेश समिति के सभी वरिष्ठ पत्रकार दीपक साहू (प्रदेश उपाध्यक्ष), पुष्पा रोकडे (प्रदेश उपाध्यक्ष ), डी पी गोस्वामी (प्रदेश उपाध्यक्ष ) प्रवीण निशी ( प्रदेश उपाध्यक्ष ) राजेश यादव ( प्रदेश उपाध्यक्ष ) नाहिदा कुरैशी ( प्रदेश सचिव ) राकेश तम्बोली ( प्रदेश सचिव) क्रांति रावत (प्रदेश सचिव ) सिकंदर खान (प्रदेश संगठन मंत्री ) ने संयुक्त बयान दिया पत्रकारों की एकजुटता तथा देश में निर्भीक पत्रकारिता के लिए वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में पहली बार लगभग सभी पत्रकार संगठन पत्रकार हितों के लिए एक मंच पर आ कर संकल्प लेंगे। सभी जिलाध्यक्ष और उनकी टीम पूरी तैयारी में लगी हुई है और हर जिले से अखिल भारतीय पत्रकार समिति के साथी अधिक से अधिक संख्या में 2 अक्टूबर रायपुर महासभा में पहुंचेंगे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close