
प्रचंड प्रहार/बिलासपुर/कोरबा। न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल कक्षा 7वी में अध्ययनरत जयेश उपाध्याय, पिता राज्यपाल पुरुस्कृत शिक्षक मुकुन्द कल्पना उपाध्याय का चयन खेलो इंडिया कोरबा के फुटबॉल कोच रोहित व न्यूएरा प्रोग्रेसिव स्कूल कोरबा के व्यायाम शिक्षक सुमित सिंग के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चयन हुआ है ।

जयेश उपाध्याय कोरबा जिले एकलौते फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो कार्यालय सँयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर छत्तीसगढ़ के चयनित सूची क्रमांक एक के अनुसार 8 अगस्त2024 से 11अगस्त 2024 तक जिला जगदलपुर में होने वाली राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेकर कोरबा जिले व अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगें।

ज्ञातव्य हो कि जयेश उपाध्याय फुटबॉल के अलावा ताइकवांडो में भी विशेष रुचि रखते व खेलते है उनके खेल के कारण उन्हें अनेको प्रमाणपत्र व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंग अग्रवाल द्वारा नगद 5 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र प्राप्त हो चुका हैं।जयेश उपाध्याय के चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय जिला क्रीड़ा अधिकारी के. आर. टन्डन , रामकृपाल साहू व अनेको खेल प्रेमियों ने जयेश उपाध्याय मुकुन्द उपाध्याय को बधाई सन्देश दिया हैं ।




