September 10, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
आरोप - प्रत्यारोपछत्तीसगढ़देशबिलासपुरराजनीति

डिप्टी सीएम साहब, बिलासपुर विधायक तो जनता को अपराध मुक्त का झाँसा दिये थे, क्या आप भी उनकी तरह जनता से झूठ बोलेंगे ? – शैलेश

वर्तमान विधायक अमर अग्रवाल ने ताल ठोककर दावा किया था, कि मैं बिलासपुर को अपराध मुक्त कर दूँगा। लेकिन उनका ये चुनावी झाँसा था केवल वोट पाने के लिए और विधायक बनने के बाद वो“मौन बाबू” बन गये और बिलासपुर वासियों को भूल गए।

बिलासपुर अपराधों में छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान पर है,क्यों ? महिलाएँ, बेटियाँ असुरक्षित, चाकूबाजी और हत्या रोज की घटना,कानून व्यवस्था ध्वस्त, क्यों ?

नशे का व्यापार,गाँजा तस्करी,अवैध उत्खनन, अवैध शराब और अन्य अपराध में भी बिलासपुर पीछे नहीं, क्यों ?

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। आज प्रदेश के डिप्टी सीएम और साथ ही गृहमंत्री विजय शर्मा का आगमन बिलासपुर होने जा रहा है। मैं उन्हें विधानसभा में उनके द्वारा दिये गये जवाब जिसमे 30 जून तक की अपराधों की जानकारी बिलासपुर जिले की है, बाकि माह जुलाई और अगस्त के अपराधों का डाटा पुलिस विभाग आपको देगा वो आप जोड़ लेना और आपको चिंतन करना है कि आख़िर बिलासपुर में रोज चाकूबाजी और हत्या और दुष्कर्म के आँकड़े इतने क्यों बढ़े है,बिलासपुर अपराधों के मामले में प्रदेश में प्रथम है आख़िर क्यों ?

5 दिसंबर से 30 जून तक बिलासपुर के अपराध, विधानसभा के जवाब के अनुसार-

कुल अपराध – 7506 ( 30 जून तक )। – बलात्कार – 129, हत्या – 28, मारपीट – 1743, लूट – 32, डकैती -1 पॉस्को – ? चाकूबाज़ी – ?दुर्घटनाएँ – ?

आख़िर क्या कारण है कि बिलासपुर पुलिस अपराधों को रोकने में नाकाम रही है और बिलासपुर में प्रतिदिन कोई न कोई बड़ी घटनाएँ होती है। शहर में राह चलते चाकूबाजी होती है और शहर में चलने में खतरा रहता है।महिलाओं की सुरक्षा में भी बिलासपुर पुलिस असफल रही है और प्रदेश में सर्वाधिक दुष्कर्म के मामले बिलासपुर में हो रहे है,मासूम बच्चियों के साथ भी अनाचार हुआ है,बहन बेटियाँ बिलासपुर में असुरक्षित है,क्या आपकी पुलिस सुरक्षा देने में नाकाम है ?

बिलासपुर में विधानसभा चुनाव के समय वर्तमान विधायक अमर अग्रवाल ने ताल ठोककर दावा किया था, कि मैं बिलासपुर को अपराध मुक्त कर दूँगा। लेकिन उनका ये चुनावी झाँसा था केवल वोट पाने के लिए और विधायक बनने के बाद वो“मौन बाबू” बन गये और बिलासपुर वासियों को भूल गए।

गृह मंत्री जी आप भी कहीं मीटिंग के बाद मौन बाबू की तरह बिलासपुर की जनता को झाँसा देकर तो नहीं चले जाएँगे, मैं उम्मीद करता हूँ आपकी सरकार को जनादेश मिला है तो आप की सरकार जनता की रक्षा करेगी।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close