October 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

डामर महंगा हुआ तो ठेकेदारों को राहत, बेलतरा की बदहाल सड़कों को राहत कब?अमृतसर से चिट्टा, बिलासपुर में खपाने की तैयारी! ₹2.50 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तारतीन एक्टिवा चोरी के मामलों में गिरफ्तारी, वाहनों की बरामदगी पर स्पष्टता बाकी l12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजरकांग्रेस का संगठनात्मक शक्ति परीक्षण शुरू? वोट बचाओ अभियान की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे AICC प्रभारीबस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!
छत्तीसगढ़बिलासपुर

शहर से 10 किलोमीटर दूर दो मुहानी एनिकट में मिला साहिला का शव, पारिवारिक कलह में विवाहिता ने लगाई थी अरपा नदी में छलांग

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। अरपा नदी में रविवार की शाम रपटा पुल से छलांग लगाने वाली विवाहिता का शव दो मुहानी बूटापारा एनिकट के पास तलाश में जुटे एसडीआरएफ की टीम को मिल गई है। ज्ञात हो कि विगत दो दिनों से लगातार एसडीआरएफ की टीम रपटा पुल से लेकर छठघाट, दो मुहानी तक महिला की तलाश में जुटी रही, शव की खोजबीन के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार प्रयास कर रही थीं, लेकिन पहले दिन शव का पता नहीं चल सका था। नदी में पानी के तेज बहाव के कारण साहिला का शव घटनास्थल से लगभग 10 किलोमीटर दूर दोमुहानी एनीकट के पास बहकर चला गया था।

जिसके बाद आज सुबह मंगलवार को दो मुहानी एनिकट में महिला का शव ग्राम वासियों को दिखाई दिया, जिसकी सूचना पर खोजबीन कर रहे टीम को महिला का शव दो मुहानी एनीकट के पानी में तैरते मिला । पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को जिला अस्पताल भेजवा दिया है । आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बता दे कि टिकरापारा निवासी 19 वर्षीय साहिला चंद्राकर नदी में कूद गई थी। उसकी शादी चकरभाठा के सुनील वाधवानी से हुई थी, वह श्रीराम क्लॉथ मार्केट में काम करता है। बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक कलह की वजह से महिला का विवाद अपने ससुराल वालो से हुआ था। जिसके बाद वह दो दिन पहले अपने मायके आ गई थी, रविवार को उसका पति उससे मिलने आया था, दोनो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह शनिचरी के तरफ गई और रपटा पुल से नदी में कूद गई। उसे बचाने के लिए लोग बैराज की तरफ भागे, लेकिन देखते ही देखते लोगो के आंखों से ओझल हो गई, और वह नही मिली, जिसकी सूचना पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को मिलने के बाद लगातार टीम के द्वारा महिला की तलाश जारी थी, मंगलवार की सुबह फिर से महिला के शव की तलाश कर रहे एसडीआरएफ की टीम को महिला का शव दो मुहानी के पास मिल गया है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close