July 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

CBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम
छत्तीसगढ़देशभारतीय रेलवे

वर्षाकाल में भी व्यवधान-मुक्त रेल सेवा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है बिलासपुर मंडल

मंडल द्वारा प्री-मानसून अनुरक्षण के कार्य तीव्रगति से पूरे कराये जा रहे हैं 

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा मानसून के दौरान भी सुगम एवं निर्बाध रूप से व्यवधान-मुक्त रेल सेवा प्रदान करने हेतु प्री-मानसून तैयारी के कार्य तीव्र गति से पूरे कराये जा रहे हैं । मंड़ल रेल प्रशासन द्वारा मानसून के दौरान गाड़ियों के पहिये को चलायमन रखने और निर्बाध रेल सेवा सुनिश्चित करने के लिए सभी सेक्शनों के जलभराव वाले स्थानों, बोल्डर स्खलन होने वाले पहाड़ों, साइड ड्रेन, पुलों में पानी निकासी के रास्तों, पहाड़ों से आने वाली पानी के ड्रेन प्रणाली आदि का गहन निरीक्षण कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य कराया जा रहा है ।

जलभराव वाले स्थानों पर पानी की निकासी हेतु पाइप लगाए गए हैं । बोल्डर स्खलन होने वाले पहाड़ों के पास स्खलन को रोकने तथा पहाड़ों से आने वाली पानी के ड्रेन प्रणाली को पटरियों में आने से रोकने हेतु ड्रेन को डायवर्ट किया गया है । इसके साथ ही साथ नालियों तथा ड्रेन प्रणाली के आसपास के कचरों को हटाकर विशेष सफाई कराई गई है ।

इसके अलावा मंडल के सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा मानसून पूर्व सावधानी अभियान चलाया गया है, जिसके तहत समपार फाटकों, रेल पुलों, रेल पथों, संरक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े संसाधनों, ओ.एच.ई.लाइन, सम्बद्ध उपकरणों, सिग्नल प्रणाली आदि का सघन निरीक्षण एवं जांचकर आवश्यकतानुसार उनका अनुरक्षण किया गया है, जिससे बारिश के दौरान भी रेल परिचालन निर्बाध और सुचारू रूप से चलता रहे ।
मंडल में अत्यधिक बारिश की स्थिति में उपयोग के लिए मालगाड़ी के डिब्बों में रेती एवं पत्थर, गिट्टी आदि जमा कर संबन्धित स्थानों पर रखी गई है। जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति से आसानी से निपटा जा सके ।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close