September 10, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
आदिवासी बैगा जनजातिआरोपछत्तीसगढ़पुलिसबिलासपुर

अपने बच्चों और उनके छोटे-छोटे बच्चों को लेकर कहाँ जाऊंगा ? पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार, सरपंच पति पर लगा गंभीर आरोप…

आदिवासी परिवार के साथ अत्याचार, सीस सरपंच पति और साथियों के खिलाफ अजाक थाने में शिकायत...

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सीस में इन दिनों एक आदिवासी परिवार पर आफत आ पड़ी है। दरअसल ग्राम सीस निवासी मुरितराम पोर्ते का आरोप है कि वह अपने परिवार के साथ पिछ्ले 35 सालों से जिस जमीन पर काबिज़ है, उससे उसे बेदखल करने की षडयंत्र रची गई है। और उन्हें जातिगत रूप से प्रताड़ित भी किया जा रहा है। पीड़ित मुरितराम पोर्ते के द्वारा इसकी शिकायत अजाक थाने में दर्ज कराई गई है। जिस पर पुलिस के द्वारा जाँच पड़ताल प्रक्रियाधीन है।

मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत सीस के सरपंच पति जगमोहन डीकसेना और विजय जायसवाल पर आदिवासी मुरितराम पोर्ते ने आरोप लगाया है कि लगभग 12 वर्ष पूर्व विजय जायसवाल उनके पास उसकी जमीन खरीदने आया था। लेकिन मुरितराम पोर्ते ने आबादी भूमि को बेचने से मना कर दिया था। जिसके चलते विजय जायसवाल ने जगमोहन डीकसेना के साथ मिलकर सरपंच पद का दुरुपयोग करते हुए उसे बार बार पंचायत का नोटिस भेजा, यही नही तहसील में भी उसके खिलाफ शिकायत करके हर्जाना वसूला जा रहा है।

थाने में झूठा शिकायत दर्ज कराया गया है, जातिगत रूप से प्रताड़ित करके उसके जिस जमीन पर वह खेती करके परिवार का भरण पोषण करते है। उसे छीनने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि जब भी इन लोग सरपंच बनते है, मेरे साथ ऐसा करते है, कभी जमीन पर गाय चरा देते है, तो कभी नोटिस भेजते है, मेरा जमीन छीन लेंगे तो मेरे पास परिवार पालने का दूसरा कोई साधन नही है। बच्चो और उनके छोटे-छोटे बच्चों को लेकर कहाँ जाऊंगा ।

खेत मे मवेशी चराकर प्रताड़ित करने का आरोप

पीड़ित मुरितराम पोर्ते के मुताबिक जिस दिन वे अजाक थाना में शिकायत दर्ज कराने गए थे। उसी दिन महिला सरपंच मालती डीकसेना और जगमोहन डीकसेना ने गांव के लोगों को लेकर उनके खेतों पर मवेशी चराने लगे, जिसके विरोध में मुरितराम की बेटी ने उन लोगो का वीडियो बना लिया। इसके कारण मुरितराम पोर्ते की बेटी के साथ मारपीट किया गया है। जिसका उसकी पत्नी ने विरोध किया तब उनके द्वारा उसकी पत्नी को भी गाली गलौज और धमकी दी गई । इसके खिलाफ जब पीड़ित ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराना चाहा तो पुलिस ने उसे राजस्व मामला है बोलकर चलता कर दिया।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close