August 24, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध 
उपलब्धिएनडीपीएस एक्ट अंतर्गतक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूजदेशपुलिसप्रदेशबिलासपुर

अवैध नशे के तीन व्यापारी को 15-15 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1,50,000-1,50,000 रुपए के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित, पुलिस कप्तान ने की विवेचनाधिकारी की सराहना

माननीय किरण त्रिपाठी विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट) बिलासपुर (छ.ग.) के द्वारा निर्णय दिनांक 29.08.2024 जिसमें तीनों आरोपीगण को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास एवं सभी आरोपीगणों को 1,50,000 रु 1,50,000 रु अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।

थाना कोनी के विवेचनाधिकारी स.उ.नि. सुरेन्द्र तिवारी के द्वारा एनडीपीएस एक्ट अंतर्गत कार्यवाही कर विवेचना पूर्ण होने पर किया गया था विशेष न्यायालय में चालान पेश

बिलासपुर पुलिस कर रही अवैध नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। दिनांक- 03/08/2023 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली की सफेद रंग के कार क्रमांक CG10AB-6062 में तीन व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवाई बिलासपुर से रतनपुर की ओर परिवहन करने वाले है। सूचना तस्दीकी हेतु थाना कोनी के विवेचक सउनि सुरेन्द्र तिवारी के द्वारा स्टाफ के साथ संतोष पेट्रोल पम्प के आगे, लक्की राजा ऑटोपार्टस के सामने रोड कोनी में घेराबंदी किया गया।

मुखबिर के बताये अनुसार कार क्रमांक-CG10AB-6062 में तीन व्यक्ति आते दिखे जिन्हे रोककर पूछताछ करने पर उपरोक्त व्यक्ति अपना नाम स‌द्दाम खान, मोहम्मद राजिक एवं शेख सलमान बताये। जिनके विरुद्ध एन.डी.पी. एस. एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत् कार्यवाही कर आरोपीगण सद्‌दाम खान मोहम्मद राजिक एवं शेख सलमान के कब्जे से 240 नग प्रतिबंधित कोडिनयुक्त नशीली दवाई, घटना में प्रयुक्त एक कार क्रमांक- CG10AB-6062 दो नग सैमसंग कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल, एक नग वीवो कम्पनी का मोबाईल, नगदी रकम 4500 रुपये, जुमला कीमती 8,71,180/- रुपये जप्त किया गया।

आरोपीगण सद्‌दाम खान, मोहम्मद राजिक एवं शेख सलमान का कृत्य धारा-21, 22 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध सबूत पाये जाने से आरोपीगण को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज कर विवेचना पूर्ण होने पर माननीय विशेष न्यायाधीश (नारकोटिक्स) में अभियोग पत्र पेश किया गया था।

माननीय किरण त्रिपाठी विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट) बिलासपुर (छ.ग.) के द्वारा निर्णय दिनांक 29. 08. 2024 जिसमें तीनों आरोपीगण को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास एवं सभी आरोपीगणों को 1,50,000 रु 1,50,000 रु अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।

विवेचनाधिकारी सुरेन्द्र तिवारी के द्वारा उक्त गंभीर अपराध को बारिकी से विवेचना कर आरोपीगणो को 15-15 वर्ष का कारावास एवं प्रत्येक आरोपीगणों को 1,50,000 रू (एक लाख पचास हजार रू) से दण्डित कराने में सराहनीय योगदान दिया गया है, जिसकी पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा सराहना की गई है।

अवैध नशे के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी जिससे समाज का कल्याण होगा।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close