September 12, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़बिलासपुर

आदिवासी विकास विभाग में पदस्थ बाबू की सेवानिवृत्ति की अनुशंसा पर अब तक नहीं की गई कार्यवाही, भ्रष्टाचार का गढ़ बना ट्राइबल, जानिए क्या हैं मामला!

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। बिलासपुर जिले का आदिवासी विकास विभाग इन दिनों लगातार सुर्खियों में है, निविदा में भ्रष्टाचार हो या आय से अधिक संपत्ति की शिकायत हो एक के बाद एक मामले विभाग के सामने आते जा रहे हैं, पूर्व में भी यहां के सहायक आयुक्त के ऊपर एफ आई आर दर्ज किया गया था जो अभी ACB में जांच प्रक्रिया में हैं, इसी कड़ी में एक बड़ा मामला सामने आ रहा है।

यहां पदस्थ पवन शर्मा जिनकी अनुशंसा सेवानिवृत्त हेतु कई वर्षों पूर्व की जा चुकी हैं लेकिन इसके बाद भी अब तक इनके खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, बताते चले कि पचास वर्षों की आयु व 20 वर्षों की सेवा अवधि पूर्ण किए जाने के नियम के तहत पवन शर्मा की अनुशंसा कलेक्टर ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग इंद्रावती भवन अटल नगर नया रायपुर में आयुक्त को इसकी अनुशंसा की थी लेकिन इनके अनुशंसा के बावजूद भी आज तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं जा रही है, विभाग के आयुक्त के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं करना किसी बड़े अधिकारियों व नेताओं का साठगांठ होना प्रतीत हो रहा है, बताते चले कि पवन शर्मा लगातार तीस सालों से जिला बिलासपुर में पदस्थ रहे हैं इनके खिलाफ कई शिकायतें व एफ आई आर दर्ज भी कराया गया था ।

बताते चले कि इन सभी आदेशों को लेकर श्री दिलीप लहरिया जी के द्वारा प्रश्नकाल में यह मामले को 2025 में प्रमुखता से उठाया था लेकिन इसके बाद भी छत्तीसगढ़ राज्य में जहां खुद सी एम आदिवासी समाज से आते हैं, उन्हीं के शासन काल में उन्हीं के विभाग में एक बाबू इतना बड़ा रणनीतिकार बनकर पूरे विभाग को चला रहा है यह बेहद चिंतन का विषय है, अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में बिलासपुर जिले के कलेक्टर व आदिवासी विकास विभाग के आयुक्त व जनप्रतिनिधि क्या कार्यवाही करते हैं,

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close