September 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
Uncategorized

अभाविप सरकंडा भाग की नवीन कार्यकारणी की हुई घोषणा

योगेंद्र देवांगन बने अध्यक्ष, अतिंद्र संयोजक, कबीर को मंत्री की जिम्मेदारी_

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महानगर के सरकंडा भाग की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई। जिसमें सर्व सहमति से अध्यक्ष के रूप में प्रोफेसर योगेंद्र देवांगन, उपाध्यक्ष के रूप में अमित शर्मा और भाग मंत्री में कबीर सिंह को बनाया गया। वहीं भाग सह मंत्री के रूप में राशि सिंह, सक्षम पांडे, रिशु साहू, दीपक चंद्रवंशी, प्रंजलि नामदेव है। भाग कार्यालय मंत्री अटल, विद्यालय प्रमुख नैन्सी वर्मा, महाविद्यालय प्रमुख झंकार साहू, सोशल मीडिया पीयूष सिंह, एसएफडी संयोजक सुवर्णा कोरी, एसएफएस संयोजक योग्यता साहू, कला मंच संयोजक अभिज्ञान शर्मा, खेलो भारत संयोजक आदेश कुमार, एवं सरकंडा भाग को तीन नगर में बांटा गया। जिसमें तीनों नगर में नगर मंत्री की घोषणा हुई, जिसमें सरकंडा नगर मंत्री शुभम चंद्रवंशी, राजकिशोर नगर मंत्री यश दुबे, कोनी नगर मंत्री तन्मय देवांगन , कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हिमांशु साहू ,कान्हा पटेल ,शिवम गुप्ता, आदित्य साहू, उत्कर्ष साहू एवं योगेश देवांगन को जिम्मेदारी दी गई।

इस मौके पर मुख्य रूप बिलासपुर विभाग संगठन मंत्री शुभम जायसवाल, विभाग छात्रा प्रमुख सुश्री भाव्या शुक्ल, बिलासपुर महानगर मंत्री जितेंद्र साहू, प्रदेश कार्यसमिति समिति साक्षी सिंह, महानगर विस्तारक रौनक सोनी, राहुल मौर्य, सक्षम पाठक, मानसी तिग्गा, आयुष तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विभिन्न आयाम गतिविधि मिला कर ऐसे 20 से ज्यादा छात्रों को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। इस वर्ष के कार्यकारिणी में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एग्रीकल्चर, लॉ से संबंधित सभी छात्रों को जिम्मेदारी मिली है।

अभाविप के महानगर सह मंत्री संस्कार चौबे ने यह संकल्प दिलाया है कि वे सदैव छात्रों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। अभाविप महानगर मंत्री जितेंद्र साहू ने परिषद का इतिहास बता कर अपना वक्तव्य रखा। भाग संयोजक अतेंद्र दिवान ने भाग के अंदर आने वाले प्रत्येक स्कूल एवं कॉलेज की जानकारी देकर सभी को अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए कहा।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close