September 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनावबिलासपुर

मेयर टिकट की रेस में भाजपा के कद्दावर नेताओं में शामिल रामदेव कुमावत का नाम सबसे आगे, समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल

मेयर की दावेदारी में रामदेव कुमावत के नाम की चर्चा, अमर के बेहद करीबी

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। बिलासपुर में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता के बीच प्रत्याशियों के नाम को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। बीजेपी के कद्दावर वरिष्ठ नेता रामदेव कुमावत का महापौर प्रत्याशी बनना लगभग तय माना जा रहा है हालांकि बीजेपी ने अभी तक महापौर प्रत्याशी के नाम का ऐलान नही किया है। लेकिन आम चर्चा में रामदेव कुमावत का नाम पार्टी नेताओं से लेकर आम जनता के बीच सामने आ रहे है।

बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक अमर अग्रवाल के राजनीतिक कार्यकाल में हमेशा से ही उनके बेहद करीब रहे है। इससे पहले भी रामदेव कुमावत का नाम महापौर प्रत्याशी के लिए आगे आ चुके है लेकिन इस बार सीट पिछड़ा वर्ग से आरक्षित होने के कारण बीजेपी रामदेव कुमावत को बिलासपुर से मेयर के टिकट देने की घोषणा कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी के जनकल्याण कारी योजनाओं को जनता तक पहुचाने में रामदेव कुमावत हमेशा ही आगे रहे है वे जिलाध्यक्ष के कार्यकाल में नगर वासियों के बीच बीजेपी के जनकल्याण कारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते रहे है।

नगर वासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और विकास स्तर को बढ़ाने महत्वपूर्ण कदम उठाते रहे है। पार्टी नेताओ को मार्गदर्शन भी देते रहे है। वे बीजेपी के कद्दावर नेताओं में से एक है। मेयर के लिए पिछड़ा वर्ग सीट आरक्षण की घोषणा के बाद बीजेपी से मेयर टिकट की रेस में रामदेव कुमावत का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। इसके चलते उनके समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है। वर्तमान विधायक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले बीजेपी नेता श्री कुमावत सरल स्वभाव, सेवा भाव और अच्छे राजनीतिक नेतृत्वकर्ता को लेकर चर्चित रहे है। पार्टी में उनकी छवि भी स्वच्छ है इसलिए बीजेपी रामदेव कुमावत को मेयर टिकट देने की घोषणा कर सकती है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close