September 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़बिलासपुररेल हादसा

खड़ी मालगाड़ी से टकराई मेमू लोकल ट्रेन, 6 लोगों की मृत्यु तथा 5 यात्री घायल, राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ, हेल्पलाइन नंबर जारी 

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर । छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। इस दर्दनाक रेल हादसे की खबर ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। मिली जानकारी अनुसार लाल खदान फाटक के नजदीक खड़ी मालगाड़ी को मेमू लोकल पैसेंजर ट्रेन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि मेमू ट्रेन रायगढ़ दिशा की ओर से आ रही थी। इसी दौरान खड़ी मालगाड़ी को उसने पीछे से टक्कर मार दी। टकराव इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा दोपहर लगभग दो बजे घटित हुआ बताया जा रहा है।

हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रेलवे के अधिकारी – कर्मचारी राहत और बचाव कार्य में जुट गए और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया साथ ही रेस्क्यू टीमों के द्वारा अब तक कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, हादसे के बाद पूरे शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जारी किया बुलेटिन

आज बिलासपुर स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी एवं मेमू लोकल के डिरेलमेंट की एक अप्रत्याशित घटना घटी । इस घटना में 6 व्यक्तियों की मृत्यु (casualties) तथा 5 यात्री घायल हुए हैं, जिनका समुचित उपचार नजदीकी अस्पतालों में कराया जा रहा है ।

अनुग्रह राशि की घोषणा

प्रभावित व्यक्तियों के लिए निम्न अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है, मृतकों (casualties) के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी ।

रेल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिए गए हैं । रेलवे के वरिष्ठगण अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं तथा घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । रेलवे प्रशासन प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता एवं समन्वय प्रदान कर रहा है ।

इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (Commissioner of Railway Safety – CRS) स्तर पर कराई जाएगी, ताकि कारणों की समुचित जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें ।

हेल्पलाइन नंबर जारी

यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं —

*आपातकालीन संपर्क:*

• बिलासपुर – 7777857335, 7869953330

• चांपा – 8085956528

• रायगढ़ – 9752485600

• पेंड्रा रोड – 8294730162

• कोरबा – 7869953330

• उसलापुर – 7777857338

यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । रेल प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है और समुचित राहत, बचाव एवं सहायता सुनिश्चित कर रहा है ।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close