October 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

अमृतसर से चिट्टा, बिलासपुर में खपाने की तैयारी! ₹2.50 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तारतीन एक्टिवा चोरी के मामलों में गिरफ्तारी, वाहनों की बरामदगी पर स्पष्टता बाकी l12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजरकांग्रेस का संगठनात्मक शक्ति परीक्षण शुरू? वोट बचाओ अभियान की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे AICC प्रभारीबस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेश
छत्तीसगढ़देशबिलासपुरस्वास्थ्य

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ शाखा का लीडरशिप समिट सम्पन्न

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। रविवार 8 सितंबर को बिलासपुर के आनंदा इंपीरियल होटल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का लीडरशिप समिट सम्पन्न हुआ । उक्त सम्मेलन में छत्तीसगढ़ प्रदेश से आए 80 से अधिक IMA पदाधिकारी शामिल हुए, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश IMA के अध्यक्ष डॉक्टर विनोद तिवारी ने की एवं कार्यक्रम का कुशल संचालन IMA के प्रदेश सचिव डॉक्टर नितिन जुनेजा ने किया।

कार्यक्रम में प्रदेश IMA के सभी शाखाओं के पदाधिकारी सम्मिलित हुए विशिष्ठ अतिथि के रूप में तो डॉक्टर प्रभात श्रीवास्तव मुख्य चिकित्साधिकारी बिलासपुर डॉक्टर प्रमोद तिवारी छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉक्टर इक़बाल हुसैन अध्यक्ष इन सर्विस डॉक्टर एसोसिएशन डॉक्टर राकेश निगम विभागाध्यक्ष निश्चेतना विभाग सिम्स विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदेश IMA एवं अन्य चिकित्सा संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे एवं चिकित्सा क्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों के बारे में चर्चा की गई।

चर्चा में डॉक्टरों की सुरक्षा का मुद्दा मुख्य रूप से शामिल रहा ,साथ ही डॉक्टरों के कार्यस्थल की बेहतरी, मेडिकल कॉलेज चिकित्सकों के एवं प्रदेश स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत चिकित्सकों के माँगो को एवं आन्य लंबित समस्याओं के बारे में भी चर्चा हुई, साथ ही आयुष्मान योजना के संबंध में चर्चा भी की गयी। सरकार के यू टर्न कर योजना के इंश्योरेंस माडल में ले जाने पर विरोध किया जायेगा। सरकार से योजना के ट्रस्ट माडल मे ही चलाने की चर्चा की जाएगी।
भुगतान भी नहीं होने के कारण योजना में काम जारी रखने मे दिक्कत हो रही है इसलिए भुगतान तुरंत जारी किया जाना चाहिए । इसमें 50 बिस्तर के अस्पतालों को नर्सिंग होम ऐक्ट के दायरे से बाहर करने की माँग भी दोहराई गयी। मेडिकल स्टूडेंट यूनियन और जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के भी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार में चर्चा की गई है

इसके साथ ही चिकित्सा क्षेत्र में भविष्य में आने वाले है चुनौतियों का सामना किस तरह से किया जाए एवं मरीज़ों के बेहतर इलाज में और क्या संभावनाएं हैं इस पर भी विचार किया गया। मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स एवं जूनियर डॉक्टर्स से सम्बंधित विषयों पर भी चर्चा की गई एवं उन्हें अपने चिकित्सक की पढ़ाई एवं ट्रेनिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों ताथा परेशानियों के निवारण के बारे में भी चर्चा की गई है छत्तीसगढ़ मेडिकल स्टूडेंट्स यूनियन एवं जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश के चेयरमैन डॉक्टर प्रशांत द्विवेदी के नेतृत्व में प्रदेश भर के सभी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा छात्र एवं जूनियर डॉक्टर्स का प्रतिनिधिमंडल भी सम्मेलन में शामिल हुआ और उन्होंने अपनी परेशानियों और चुनौतियों से लोगों को अवगत कराया है ।

सभी एसोसिएशन के सदस्यों के सुझाव के आधार पर एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाकर प्रदेश के सभी एलोपैथिक चिकित्सकों के समुदाय के बेहतरी के लिए निरंतर कार्य करने के लिए कार्ययोजना का विस्तृत विचार विमर्श किया गया एवं इस पर निरंतर कार्य करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ IMA के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. जी बी सिंह डॉ. के डब्लू देवरस, डॉ. अखिलेश वर्मा डॉ. के के जयसवाल, भाटापारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी IMA MSN/ JDN NETWORK के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह रायपुर के अध्यक्ष डॉ. पीयूष सक्सेना एवं प्रदेश भर के सभी ज़िलों के पदाधिकारी सम्मेलन में सम्मेलन सम्मिलित हुए।

 

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close