October 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

अमृतसर से चिट्टा, बिलासपुर में खपाने की तैयारी! ₹2.50 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तारतीन एक्टिवा चोरी के मामलों में गिरफ्तारी, वाहनों की बरामदगी पर स्पष्टता बाकी l12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजरकांग्रेस का संगठनात्मक शक्ति परीक्षण शुरू? वोट बचाओ अभियान की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे AICC प्रभारीबस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेश
छत्तीसगढ़देशबिलासपुर

बिलासपुर क्षेत्र के रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, इन ट्रेनों के स्टॉपेज की पुनः बहाली की मांग को रेल मंत्री ने सहजता से किया स्वीकार

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के प्रयास से कोरोना काल से बंद ट्रेनों के रेलवे स्टापेज होंगे पुनः बहाल

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। ज्ञात हो कि कोरोना काल से बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव बंद किया गया था, जिसके कारण आम नागरिकों, विद्यार्थी, कर्मचारी, व्यापारी सहित हजारों यात्रियों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था।

केंद्रीय लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान संबंधित क्षेत्र में दौरा कर रहे तोखन साहू से आमजनों ने प्रमुखता से इसकी पुनः बहाली की मांग की थी। जनता की इच्छानुसार केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर ट्रेन स्टॉपेज की पुनः बहाली की मांग रखी। जिसे रेल मंत्री ने सहजता से स्वीकार कर रेलयात्रियों के हित में निर्णय लिया।

ट्रेन ठहराव की सूचना मिलते ही संसदीय क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर उमड़ पड़ी। इस दिशा में अथक प्रयास के लिए जनता द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू को‌ भारी मात्रा में फोन-संदेशों के माध्यम से धन्यवाद प्रेषित किया गया।

इन ट्रेनों को होगा विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव

रेलमंत्री द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू को लिखे पत्र में आश्वासन देते हुए कहा गया है कि करगीरोड रेलवे स्टेशन, बेलगहना रेलवे स्टेशन एवं टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ियों के ठहराव को स्वीकृत कर दिया गया है।

ट्रेनों के नाम और गाड़ी संख्या निम्नांकित हैं..

करगीरोड रेलवे स्टेशन पर गाड़ी सं. – 18477/18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, बेलगहना रेलवे स्टेशन पर गाड़ी सं. – 18241/18242 दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस एवं टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी सं. – 18257/18258 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस का ठहराव स्वीकृत किया गया है।

इस जन सेवार्थ कार्य के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति के लिए बिलासपुर संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद प्रेषित किया। साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले वर्षों में भारतीय रेल सेवाओं के कायाकल्प की कामना की। ध्यान देने की बात है कि अगले डेढ़ वर्षो को रेल की नवीन परियोजना के लिए 20 हजार करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close