April 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बिलासपुर के वार्डों में गूंजा ‘बस्ती चलो अभियान’ का नारा, विधायक अमर अग्रवाल का हुआ भव्य आत्मीय स्वागतनारायणा ई-टेक्नो स्कूल में वित्तीय अनियमितता और अवैध गतिविधियों का आरोप; NSUI ने की उच्चस्तरीय जांच की मांगक्या खनिज विभाग को जागने के लिए किसी निर्दोष की मौत का इंतजार, अवैध खनन सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं, बल्कि जनजीवन के लिए भी गंभीर खतरा – अंकितशिक्षा घोटाले में कार्रवाई शुरू, अंकित गौरहा की शिकायत से खुली परतें, अब बड़े चेहरों पर कब होगी कार्रवाई.?संगठन सृजन अभियान: शहर कांग्रेस (ब्लॉक 2) के वार्डो में बैठकों का प्रथम चरण पूर्णभाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा, कार्यकर्ताओं में हर्ष, देखिये सूचीसोशल मीडिया बना सटोरियों का खुला बाजार, कल आरोप, आज चुप्पी – भाजपा की सियासत का दोहरा चेहरा.? – अंकित गौरहाबेलतरा के वार्डो में विकास कार्यों की बयार, विधायक सुशांत शुक्ला की पहल, निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृतिविकसित भारत “जी राम जी” (मनरेगा) – बिना काम किए घर बैठे मिल रहा मजदूरी का भुगतान ? शासकीय राशि का बंदरबाट ?, सीईओ ने जॉच दल का किया गठन, भिलौनी पंचायत का मामलाछत्तीसगढ़ का पहला मंदिर, असम, गुवाहाटी के स्वरूप में हुआ मंदिर का निर्माण, मां कामाख्या के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब 
छत्तीसगढ़प्रशासनिक बैठकबिलासपुर

समय पर दफ्तर आना सुनिश्चित करें कर्मचारी, गुणवत्ता एवं समय-सीमा में हो निर्माण कार्य, लोक सेवा गारण्टी नियमों का पालन करें सभी विभाग – संभागायुक्त

संभागायुक्त महादेव कावरे ने प्रभार लेने के तत्काल बाद ली अधिकारियों की बैठक

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर, 30 अगस्त 2024/संभागायुक्त महादेव कावरे ने कार्यभार ग्रहण करने के तत्काल बाद संभाग स्तरीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर दफ्तर पहुंचे और समय पर वापस जाएं। हर अधिकारी कर्मचारी की टेबल पर उनकी नाम पट्टिका प्रदर्शित होने चाहिए।

श्री कावरे ने कहा कि लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के तहत राज्य सरकार द्वारा जनता के कामों के लिए जो समय-सीमा निर्धारित की गई है, अनिवार्य रूप से इसका पालन किया जाये। निर्धारित प्रारूप में इसकी पंजी का संधारण किया जाये। मौसमी बीमारियों एवं खेती किसानी के बारे में भी जानकारी ली। स्वाईन फ्लू के कुछ प्रकरणों की जानकारी मिलने पर सजग रहने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं में भी महामारी एवं टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली। विभाग द्वारा कुछ समस्या की जानकारी बताये जाने पर दूर करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बैठक में निर्माण एवं विकास कार्यों की भी समीक्षा की। निर्माण कार्यो में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के पहले अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंटकर संभागायुक्त का स्वागत किया।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close