September 22, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

व्यापम की परीक्षा में समाज के सम्मान पर सवाल! सेन समाज आहत, 22 सितंबर को प्रदेशव्यापी विरोध की तैयारीबेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
छत्तीसगढ़देशनिलंबनबिलासपुर

लापरवाह ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने व सरकारी कामों में रुचि नहीं लेने का आरोप

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर, 30 अगस्त 2024/तखतपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत भाडम के सचिव सत्यनारायण साहू को निलंबित कर दिया गया है। उन पर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने व सरकारी कामों में रुचि नहीं लेने का आरोप लगाया गया है। जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान ने आज निलंबन आदेश जारी किए।

जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भाड़म जनपद पंचायत तखतपुर में सत्यनारायण साहू, पंचायत सचिव द्वारा शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे राशन कार्ड वितरण, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, स्वच्छ भारत मिशन व वृक्षारोपण सहित अन्य कार्य के क्रियान्वयन में घोर लापरवाही बरतने तथा छ०ग०पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 (ख) नैतिक कदाचार किये जाने पर सत्यनारायण साहू पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत भाड़म को तत्काल प्रभार से निलंबित किया जाता है। ग्राम पंचायत भाड़म का अतिरिक्त प्रभार अश्वनी लहरे, पंचायत सचिव ग्राम पंचायत पर्थरा जनपद पंचायत तखतपुर को सौंपा जाता है। निलंबन अवधि में सत्यनारायण साहू का मुख्यालय जनपद पंचायत तखतपुर निर्धारित किया जाता है। तथा निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close