September 10, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
आरोप - प्रत्यारोपछत्तीसगढ़जल जीवन मिशनदेशबिलासपुरराजनीति

डबल इंजन की सरकार यानि डबल कमीशनखोरी और डबल भ्रष्टाचार – शैलेश

सांय सांय 45 लाख परिवारों को कागज़ों में पानी पिलायेगी बीजेपी की सरकार- शैलेश

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। जल जीवन मिशन योजना के तहत लगभग 45 लाख परिवारों को जल का कनेक्शन देना था और साथ ही पानी की पाइप लाइन और टंकी आदि भी बनानी थी लेकिन बीजेपी की साँय सायँ सरकार सिर्फ़ काग़ज़ों में ही पानी पिला रही है इसका मतलब भ्रष्टाचार में डूब गई है बीजेपी की सरकार और सिर्फ़ हवा हवा में काम दिखाया जा रहा है।जल जीवन मिशन में धांधली करना जनता के साथ धोखा करना है।

पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने प्रदेश में डायरिया और पीलिया फैलने पर मुख्यमंत्री से जल जीवन मिशन योजना की जाँच करने की माँग किया था और आज जब कार्यवाही हुआ तो इससे साबित होता है कि बीजेपी की सरकार किस प्रकार से प्रदेश की जनता को धोखा दे रही है।

प्रधानमंत्री जी का फोटो लगाकर झूठे सुशासन का विज्ञापन कर रही डबल इंजन की सरकार

प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है इसका मतलब डबल भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी हो रही है। जल जीवन मिशन एक महत्वपूर्ण योजना है और प्रदेश में जिस लापरवाही से काम हो रहे है। इसका ख़ामियाज़ा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। पानी पिलाना एक पुण्य का काम है लेकिन धर्म के नाम पर वोट लेने वाली बीजेपी केवल अधर्म कर रही है। ज़मीनी हक़ीक़त में सरकार सिर्फ़ काग़ज़ों में काम कर रही है तभी डायरिया जैसी भयानक बीमारियाँ फैल रही है।सरकार को शर्म आनी चाहिए रोज़ रोज़ प्रधानमंत्री जी का फोटो लगाकर झूठे सुशासन का विज्ञापन कर रही है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close