September 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़देशबैठकरायपुरसामाजिक

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन सोशल एक्टीविटी ग्रुप – बैठक में तीज महोत्सव आयोजन का निर्णय

प्रचंड प्रहार/रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक श्री जगन्नाथ मन्दिर परिसर, रायपुर में पुरिंदर मिश्रा, श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्टी एवं विधायक रायपुर उत्तर के मुख्य आतिथ्य एवं अरविन्द ओझा, प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि पुरन्दर मिश्रा का सभी सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं शाल द्वारा सम्मान किया एवं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं दी।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने संगठन के आगामी कार्यक्रम सावन माह में भगवान शंकर का अभिषेक एवं महिलाओं हेतु तीज महोत्सव के आयोजन के विषय में सभी सदस्यों को अवगत कराया। महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने तीज महोत्सव अवसर पर छत्तीसगढ़ स्तरीय महिलाओं की नृत्य प्रतियोगिता के विषय में विस्तार से बताते हुए सहभागिता की अपील की एवं सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा नृत्य प्रतियोगिता के नियम व शर्तो की जानकारी प्रदान की। सभी की उपस्थित सदस्यों ने तीज महोत्सव कार्यक्रम की समय सारणी व संयोजक सह संयोजक चयन पर सहमति प्रदान की।

इस बैठक विशेष रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, महासचिव सुनील ओझा, प्रांतीय सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री सहित सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे. तत्पश्चात सभी भगवान श्री जगन्नाथ जी की पूजा अर्चना व मंगल आरती में सम्मिलित हुए एवं भोग प्रसाद ग्रहण कर इस भक्ति मय संध्या से विराम लिया।

आयोजक महासचिव अजय अवस्थी, मीडिया सलाहकार राजेश सिंह एवं युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, राजेश दीक्षित, अभिषेक त्रिपाठी, वीणा ठाकुर, वीणा मिश्रा, बबिता राजीव मिश्रा, सुमन पाण्डेय, सुनीता शर्मा, विद्या भट्ट, रजनी भानु प्रकाश पाण्डेय, डा अनिता दीक्षित, अनिता राव, नरहरि होता, सुदर्शन दीक्षित, डा स्मिता पाण्डेय, विनिता मिश्रा, संगीता दुबे, डा रागिनी पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नमिता शर्मा एवं आभार प्रदर्शन गुणानिधि मिश्रा द्वारा किया गया।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close