July 14, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

कांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजार
Uncategorized

ऐसे प्रत्याशी को चुने जिससे 5 वर्ष तक पछताना न पड़े मै सरपंच बनू या न बनू लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा – रामचरण

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा के ग्राम पंचायत बेलतरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरपंच प्रत्याशी रामचरण मरावी लोगों के बीच जाकर उनका समर्थन मांगा है। जिन्हें आमजनता का भरपूर समर्थन मिलने की संभावना है।

उन्होंने जनता के बीच 14 विशेष मुद्दों को रखा है। सरपंच प्रत्याशी रामचरण मरावी गांव के विकास और ग्रामीणों के उत्थान का संकल्प लेकर सरपंच चुनाव में विजय हासिल करने चुनावी बिगुल फूंका है। बताते चलें कि ग्रामीणों के बीच उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहने वाले रामचरण ने सरपंच पद की दावेदारी से पहले ही अनेकों जनहितैषी कार्य को अंजाम दिया है। उन्होंने अपने चुनावी मुद्दे में स्पष्ट लिखा है कि मैं ये नही कहता कि आप मुझे वोट दे लेकिन विकल्प के रूप में ऐसे प्रत्याशी को चुने जिससे 5 वर्ष तक पछताना न पड़े मै सरपंच बनू या न बनू लोगों को सहयोग की आवश्यकता पड़ेगा तो सेवा के लिए सदैव तैयार रहूंगा।

चुनाव में प्रचंड जीत के लिए सरपंच प्रत्याशी रामचरण मरावी ने सब्जियों की टोकरी छाप के धुंआधार प्रचार में लगे हुए है। उनके प्रचार के दौरान भारी संख्या में गांव के लोगों का समर्थन मिलने से सरपंच प्रत्याशी रामचरण को आस ही नहीं वरन विश्वास भी है कि गांव की जनता का उन्हें जरूर प्यार मिलेगा। ग्राम पंचायत बेलतरा के प्रत्येक घर जाकर लोगों के सामने हाथ जोड़कर गांव के कल्याण और विकास के लिए उन्होंने वोट की अपील की है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close