July 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनावबिलासपुर

पार्षद पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार आशीष ने ठोकी ताल, कहा – नेता वादा करते है लेकिन निभाते नहीं, इसलिए मैने जनता से कोई वादा नहीं किया, सिर्फ जनता की सेवा करना मेरा परम लक्ष्य 

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। नगर पालिक निगम बिलासपुर के पार्षद चुनाव में वार्ड क्रमांक 35 से मुख्य प्रतिद्वंदी के रूप में भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने हैं तो वही अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमाने चुनावी रण में कूद चुके है। इसी कड़ी में योगी जैसे विचार रखने वाले युवा फायर ब्रांड नेता आशीष गुप्ता ने भी वार्ड 35 से चुनावी हुंकार भरते हुए ब्लैकबोर्ड छाप पर चुनाव लड़कर आमजनों की सेवा करने का मन बनाया है ।

बताते चलें कि पार्षद पद के लिए मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी आशीष का क्षेत्र एवं समाज में अच्छी पकड़ है। वह हमेशा जनहितैषी कार्यों में जुटे रहते हैं एवं लोगो की सेवा को अपना धर्म मानते है। 2009 में उन्हें हलवाई समाज का अध्यक्ष चुना गया, सेवा कार्यों के लिए इन्हें जबलपुर एवं कलकत्ता में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित भी किया गया है। जानते चले कि धार्मिक भावना से ओतप्रोत युवा प्रत्याशी आशीष गुप्ता पिछले 40 वर्षों से शहर में पीलिया से पीड़ित रोगियों की सेवा एवं भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के लिए पूरे 12 माह गन्ने का रस उपलब्ध करा रहे हैं साथ ही कई समिति और संगठन में शामिल रहकर सेवा कार्य करते रहे हैं ।

जिसमें 2003 से 2019 तक जगतगुरु कृपालु महराज के बिलासपुर ब्रज गोपिका सेवा मिशन से जुड़े रहना, 2020 से स्वामी रामदेव बाबा पतंजलि योग समिति के साथ जुड़कर जनहितैषी कार्यों को करने का बीड़ा उठाया है। पिछले वर्ष दुर्गाेत्सव में बावली कुआं समिति के अध्यक्ष रहते हुए माता के आगमन/विसर्जन के लिए अपना पूरा सहयोग प्रदान किया था, इसके लिए उन्होंने एक नई ट्रैक्टर भी खरीदी थी।

जिसका उपयोग समिति ने माता सेवा में किया था, सरल और सहज रूप से लोगो के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले युवा प्रत्याशी आशीष लगातार जनसंपर्क के माध्यम से लोगो के बीच अपनी जगह बनाने पूरी तरह प्रयासरत है। जिन्हें जनता का अपार समर्थन भी मिल रहा है और लोगो से मिल रहे प्यार और आशीर्वाद से वह जीत के लिए आश्वस्त नजर आ रहे है।

प्रचार के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए आशीष ने कहा कि वह इस चुनावी मैदान में बिना किसी घोषणा पत्र के साथ ही लोगो से मिल रहे है। उनका कहना है कि मैने कोई घोषणा पत्र तैयार ही नहीं किया, क्योंकि हमने देखा है कि चाहे वह कितनी भी बड़ी पार्टी हो वह आमजनता से वादा तो बहुत करती है लेकिन वादों को निभाती नहीं, लेकिन मैं हर समय आमजनता की मदद के लिए तैयार हूं, इसीलिए मैने जनता से कोई वादा नहीं किया है, केवल उनसे अपनी जीत के लिए आशीर्वाद मांगा है, मुझे यकीन ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि जनता मेरी भावनाओं को समझते हुए मुझे वोट करेगी और प्रचंड मतों से विजय भी दिलाएगी, उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close