March 13, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

शिक्षा विभाग में हड़कंप, जिला शिक्षा अधिकारी टांडे – बाबू सुनील यादव पर जांच के आदेशदहशत, आरोप और राजनीति, अपराध पर चुप्पी क्यों ? नेतृत्व जवाब क्यूं नहीं देता, बेलतरा में कौन देगा जवाब ?बिजली दरों (टैरिफ) के नवीन दर निर्धारण के लिए याचिकाओं पर हुई जनसुनवाईबिजली उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ याचिकाओं पर जन-सुनवाई कल, प्रक्रिया में हिस्सा लेने क्षेत्रवार ऑनलाईन की सुविधा उपलब्ध स्मार्ट मीटर पखवाड़ा : स्मार्ट मीटर की भ्रांतिया, मोर बिजली ऐप के माध्यम से की जा रही दूरबिलासपुर पहुँचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री मंगला हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, मरीजों से मिल जाना हालचालजेल का मुलाकाती सेंटर हो या फिर थाना, वीडियो सोशल मिडिया में हो रहे वायरल, आदतन बदमाशों के नए अंदाज से हर तरह खौफ का माहौल, सरकंडा थाना क्षेत्र में आदतन बदमाश का आतंक, जनता ने एसपी से लगाई गुहारविद्युत विकास यात्रा से रुबरु हुए उपभोक्ता, प्रदेश में 660 स्थानों पर रजत महोत्सव आयोजित, चित्रकला और निबंध के जरिए बच्चों ने दिया बिजली बचत का संदेशसावधान ‼️ सावधान ‼️ सावधान ‼️अनजान लिंक, घातक लिंक (APK file), कृपया ऐसे लिंक से बचें, साइबर ठगी का मामलान इलाज, न जवाब, गरीबों के हक़ पर सौदेबाज़ी, अपोलो हॉस्पिटल मौन, बेलतरा विधायक का दावा झूठा ? 
अवैध कोल डिपोछत्तीसगढ़बिलासपुर

अवैध उत्खनन और परिवहन के बाद अब कोलडिपो में जारी अवैध कारोबार पर लगाम लगने की संभावना, सड़क के पास से लेकर गांवों के भीतर तक चल रहा कोयले का अवैध कारोबार…

खनिज विभाग ने नौ महीने में 503 प्रकरण दर्ज कर 1.85 करोड़ जुर्माना वसूल किया

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। खनिज विभाग बिलासपुर द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के नौ महीनों में अवैध खनन गतिविधियों के विरूद्ध 503 प्रकरण दर्ज कर 1.85 करोड़ रूपए की जुर्माना राशि वसूल की गई है। जो कि सुशासन की दिशा में खनिज विभाग सराहनीय पहल है। सबसे ज्यादा 404 प्रकरण अवैध परिवहन के हैं, जिनसे 84.31 लाख रूपये की वसूली हुई है।

उप संचालक खनिज प्रशासन दिनेश मिश्रा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के नौ वर्षों में अवैध उत्खनन के 57 प्रकरण बनाये गये। इनमें 29.74 लाख रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। अवैध खनिज भण्डारण के 15 मामलों में 7.50 लाख जुर्माना की राशि वसूल की गई। भण्डारण लाईसेंस का उल्लघन करने पर 14 मामले दर्ज किए गए । इनमें 8 के भण्डारण लाईसेंस निरस्त किए गए। उनसे 4 लाख की राशि जब्त की गई। पांच लाईसेंसियों से8.87 लाख रूपए जमा कराया गया। खदान संचालन के नियमों का उल्लंघन किये जाने पर 13 खदान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें से 9 को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। 12 से 51 लाख का जुर्माना भी वसूल किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए खनिज राजस्व के रूप में 40 करोड़ रूपए की वसूली का लक्ष्य मिला है। जिसे 9 महीनों में 79 प्रतिशत की वसूली की जा चुकी है। समय से पहले लक्ष्य प्राप्ति की संपूर्ण संभावना है।

सड़क के पास से लेकर गांवों के भीतर तक कोयले का अवैध कारोबार चल रहा है। कोल डिपो संचालन की आड़ में अवैध रूप से मिलावटखोरी और कोयला कटिंग कर कोल डिपो संचालक मनमानी कर रहे है और विभाग के अफसर भी इन अवैध गतिविधियों को लगातार नजरअंदाज कर रहे है। इस सवाल पर उन्होंने बताया कि लगातार विभाग के द्वारा अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हुए अन्य कार्यवाही की गई है इसके अलावा खनिज राजस्व के रूप में वसूली लक्ष्य प्राप्ति के निकट है। चूंकि स्टाफ की कमी और अन्य कारणों की वजह से कोल डिपो का निरीक्षण नही किया जा सका है। उन्होंने कहा कि कोयले की अफरातफरी और मिक्सिंग की जानकारी मिली है। जिसे संज्ञान में लेकर कोल डिपो की सूची एवं जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भेज दी गई है। उन्होंने शीघ्र ही इन अवैध गतिविधियों पर लगाम कसते हुए कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close