October 18, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती: 10 वाहन जब्त, एक मामले में 3 साल का कठोर कारावासगरबा के मंच पर ‘लॉलीपॉप लागेलु’! पंखीड़ा पर बवाल, आस्था के नाम पर आखिर चल क्या रहा है?नाबालिगों की लापरवाही से सड़क पर संकट, स्टेशन के सामने पैसे के लिए मारपीट!दुर्गा विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, कल तय होगा रूट; DJ की मनमानी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी!नाम ‘राजपति’, दस्तावेजों में ‘राष्ट्रपति’! एक गलती, वर्षों की परेशानी और व्यवस्था से सवालभक्ति ऐसी कि अपने दम पर बना दी भोलेनाथ के दरबार तक सड़क!बिलासपुर में 26 अक्टूबर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह, सभी सरकारी कार्यालयों में दिलाई जाएगी सत्यनिष्ठा की शपथजनदर्शन में 520 से अधिक आवेदकों ने रखीं समस्याएं, समाधान के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया भरोसाबिलासपुर प्रवास पर संत श्री रितेश्वर जी महाराज, त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने किया आत्मीय अभिनंदनसीमांकन पर सियासी घमासान! कांग्रेस के आरोप, भाजपा के पलटवार के बीच जवाबदेही कसौटी पर
Uncategorized

स्मार्ट मीटर पखवाड़ा : स्मार्ट मीटर की भ्रांतिया, मोर बिजली ऐप के माध्यम से की जा रही दूर

उपभोक्ताओं को जागरूक करने विभाग द्वारा चलाया जा रहा है, स्मार्ट मीटर पखवाड़ा

प्रचंड प्रहार न्यूज/नेटवर्क/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के संबंध में पूरी जानकारी देने के लिए विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उपभोक्ताओं की जिज्ञासा एवं भ्रांतियों को दूर करते हुए अवगत कराया जा रहा है कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह स्वचालित है, इसमें किसी भी प्रकार का कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा और न ही गलत रीडिंग या बिलिंग की समस्या होगी। साथ ही बिजली चोरी से भी निजात मिलेगी।

दिनांक 16.02.2026 को स्थानीय समाचार पत्र में स्मार्ट मीटर की स्मार्ट मुसीबत, महीनों बाद भी नहीं दे पा रहे बिजली बिल शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया है, जिसमें मीटर का सीरियल नंबर फीड नहीं होने, जीनस कंपनी से तालमेल नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को अभी भी औसत बिल जारी करने का उल्लेख किया गया है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को एकमुश्त राशि का भुगतान करना पड़ रहा है। जिस पर विद्युत विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य मेसर्स जीनस कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत बिलासपुर शहर के लगभग 1 लाख 44 हजार उपभोक्ताओं में से 96 हजार उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य किया जा चुका है। मीटर स्थापना के उपरांत स्मार्ट मीटर का विवरण सैप सिस्टम में दर्ज किया जाता है, जिसके उपरांत नवीन स्मार्ट मीटर के रीडिंग के अनुसार बिलिंग किया जाता है। स्थापित किये गये 96 हजार में सें लगभग 99 प्रतिशत मीटरों का विवरण सैप सिस्टम में दर्ज किया जा चुका है तथा स्मार्ट मीटर के रीडिंग के अनुसार ही बिलिंग हो रही है एवं शेष स्मार्ट मीटरों के विवरण को सैप सिस्टम में दर्ज करने की कार्यवाही सतत् प्रक्रियाधीन है। जिन्हे आगामी माह के बिल में पूर्ण कर लिया जावेगा। कतिपय प्रकरणों में मानवीय त्रुटिवश मीटर विवरण दर्ज नही होने संबंधी शिकायत विद्युत कार्यालयों में प्राप्त होने पर पूर्व मेें किये गये औसत बिलिंग को समायोजित करते हुये त्वरित सुधार की कार्यवाही की जाती है, यदि उपभोक्ता को एकमुश्त बिल जारी होता है तो नियमानुसार स्लैबिंग की सुविधा प्रदाय करते हुये बिल जारी किया जाता है।

समस्या आने पर संबंधित मैदानी कार्यालय से संपर्क किया जाए –  ए.के. अम्बस्ट

उक्त प्रकरण की जानकारी होने पर बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्ट द्वारा अवगत कराया गया है कि स्मार्ट मीटर में बिलिंग संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित मैदानी कार्यालय से संपर्क किया जावे ताकि विभागीय अधिकारियों द्वारा जीनस कंपनी के साथ सामंजस्य स्थापित कर तत्काल सुधार कार्य किया जा सके।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close