August 24, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध 
छत्तीसगढ़

दहशत, आरोप और राजनीति, अपराध पर चुप्पी क्यों ? नेतृत्व जवाब क्यूं नहीं देता, बेलतरा में कौन देगा जवाब ?

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने विकास के नाम पर वोट दिया था,लेकिन आज क्षेत्र की पहचान कुछ नेताओं की वजह से दागदार हो रही है। जब क्षेत्रीय विधायक और पदाधिकारी ही गंभीर आरोपों में घिर जाएं, तो सवाल सिर्फ व्यक्ति पर नहीं पूरी राजनीतिक संस्कृति पर उठता है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में यह बेहद गंभीर मामला है कि भारतीय जनता पार्टी के बेलतरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजू सोनकर का नाम एक गंभीर आपराधिक प्रकरण में सामने आया है जो बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के करीबी माने जाते हैं।

मंडल अध्यक्ष ने ही भाजपा के पार्षद बंधु मौर्य की दी थी सुपारी किलिंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकिशोर नगर वसंत विहार स्थित एक ज्वेलर्स संचालक पर हुए प्राणघातक हमले और लूटकांड की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बिलासा गुड़ी में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी दी कि गिरोह केवल लूट और चोरी ही नहीं, बल्कि शहर के चर्चित सब्जी कारोबारी एवं नगर निगम के भाजपा पार्षद बंधु मौर्य की कथित सुपारी किलिंग की साजिश में भी शामिल था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 25 लाख रुपये में सुपारी लेने की बात स्वीकार की है, जिसमें 6 लाख रुपये एडवांस के रूप में लिए गए थे।

अपराध पर चुप्पी क्यों ? विधायक जवाब दे !

इस मामले में कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपराध पर चुप्पी क्यों ? नेतृत्व जवाब क्यूं नहीं देता। बेलतरा विधानसभा में हालात गंभीर हैं। इस घटना से क्षेत्र कलंकित हुआ है।जिले में दहशत का माहौल है, व्यापारी डरे हुए हैं और जनता असमंजस में है। जब सत्ताधारी पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजू सोनकर ने ही भाजपा के वरिष्ठ नेता की हत्या की सुपारी देने जैसी साजिश रची।

ऐसी स्थिति में सवाल सीधे तौर पर बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला से है, वे अब कहां हैं ? मंडल अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर ऐसे अपराधियों की नियुक्ति कौन कर रहा है,जब पुलिस ने मामले को उजागर किया तब “भाजपा के कौन आला नेता है, जिन्होंने मामले को दबाने की कोशिश की” क्या उनके खुद के हाथ भी इस जमीन, डकैती और हत्या से जुड़े है ? अगर नहीं तो उनको संरक्षण कौन दे रहा है ? यह भी जांच का विषय है और जब अपराध का नाम सत्ता से जुड़े लोगों तक पहुंच रहा हो, तब चुप्पी संदेह को और गहरा करती है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close