November 8, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

तिजोरी का धन नहीं, दिल की दौलत बांट रहे हैं सेठ जी! मुनाफे की दौड़ में इंसानियत का भी हिस्सा! 1,501 पदों पर बंपर भर्ती: युवाओं के लिए बिजली कंपनियों में नौकरी का बड़ा मौका, 6 नवंबर से आवेदन शुरू!RTO की सरकारी गाड़ी में ‘कटर’ का राज! अधिकारी कहां, निजी लोग किसके आदेश पर चला रहे चालान और वसूली का खेल?जेल की दीवार के पार फिर खड़ी हो रही सुरक्षा को चुनौती! 2024 में भी उठा था विवाद, अब नए निर्माण पर फिर प्रशासन की परीक्षाचिट्टे के छोटे पेडलर से मुख्य सप्लायर तक पहुंची पुलिस! अमृतसर में दबिश, कथित मास्टर सप्लायर गिरफ्तार‘ज्ञानू-जानू’ वीडियो पड़ा भारी! माफी के बाद भी अमित जोगी पर FIR, घर पर पुलिस का नोटिस; अब 9 नवंबर की परीक्षाकुरेली कांड में अब विभागीय जवाबदेही पर घेराबंदी! कर्मचारी की मौत पर सवाल, विभाग के पांच अफसर घेरे में!  विधायक धर्मजीत के साथ कलेक्टरेट पहुंचे ग्रामीणपत्नी पर पुस्तक लिखने की पहल को मिला राज्यस्तरीय सम्मान, वरिष्ठ पत्रकार अशोक व्यास की कृति ने रचा नया अध्यायकर्मचारियों की मांगें लंबित, नाराजगी चरम पर! विधानसभा सत्र में आक्रोश रैली की तैयारीविकास पर कांग्रेस के सवाल, ओपी चौधरी के बचाव में रेखा महमिया का पलटवार! बोलीं– पहले अपना पांच साल का हिसाब दीजिए
देशशिक्षा

केंद्र की मोदी सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है – शैलेश

NEET के बाद अब UG-NET की परीक्षा कलंकित हुई

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। NEET की परीक्षा से लाखों बच्चों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लग चुका है जिससे देश के अभिभावक चिंतित है और पूर्ण निराकरण भी नहीं हो पा रहा है। पूरी परीक्षा पारदर्शी नहीं रह गई है और मोदी सरकार के मंत्री गोलमोल जवाब दे रहे है ऐसा लगता है जैसे सच छुपाया जा रहा है। इतनी बड़ी धांधली देश की इतनी बड़ी परीक्षा में हुई है और अभी तक NTA पर कोई कार्यवाही नहीं हुआ है ।

 

NEET के बाद अब UGNET की परीक्षा में गड़बड़ी आने से NTA ने परीक्षा को रद्द किया है जिससे देश के युवकों का भविष्य अंधकार में हो रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार परीक्षाओं में पारदर्शिता करने में असफल रही है। देश में इस प्रकार युवकों में मायूसी छायी हुई है और सरकार गड़बड़ियों पर पर्दा डालने का काम कर रही है। लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और देश में सुशासन का ढोल पीटा जा रहा है ।

ज़िम्मेदार लोगो पर और दोषियों पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है। ऐसा लगता है जैसे मोदी सरकार सच पर पर्दा डाल रही है। लगातार युवाओं और बच्चों के भविष्य इन परीक्षाओं से दांव पर लगे है और साल भर तैयारी करने वाले बच्चों को निराशा ही हाँथ लग रही है। ऐसे में कैसे सरकार पर भरोसा करे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close