March 2, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

दहशत, आरोप और राजनीति, अपराध पर चुप्पी क्यों ? नेतृत्व जवाब क्यूं नहीं देता, बेलतरा में कौन देगा जवाब ?बिजली दरों (टैरिफ) के नवीन दर निर्धारण के लिए याचिकाओं पर हुई जनसुनवाईबिजली उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ याचिकाओं पर जन-सुनवाई कल, प्रक्रिया में हिस्सा लेने क्षेत्रवार ऑनलाईन की सुविधा उपलब्ध स्मार्ट मीटर पखवाड़ा : स्मार्ट मीटर की भ्रांतिया, मोर बिजली ऐप के माध्यम से की जा रही दूरबिलासपुर पहुँचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री मंगला हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, मरीजों से मिल जाना हालचालजेल का मुलाकाती सेंटर हो या फिर थाना, वीडियो सोशल मिडिया में हो रहे वायरल, आदतन बदमाशों के नए अंदाज से हर तरह खौफ का माहौल, सरकंडा थाना क्षेत्र में आदतन बदमाश का आतंक, जनता ने एसपी से लगाई गुहारविद्युत विकास यात्रा से रुबरु हुए उपभोक्ता, प्रदेश में 660 स्थानों पर रजत महोत्सव आयोजित, चित्रकला और निबंध के जरिए बच्चों ने दिया बिजली बचत का संदेशसावधान ‼️ सावधान ‼️ सावधान ‼️अनजान लिंक, घातक लिंक (APK file), कृपया ऐसे लिंक से बचें, साइबर ठगी का मामलान इलाज, न जवाब, गरीबों के हक़ पर सौदेबाज़ी, अपोलो हॉस्पिटल मौन, बेलतरा विधायक का दावा झूठा ? भटके, बेसुध, बेहोश मीडियाकर्मी को मिला डॉयल 112 का सहारा, परिजनों ने जताया आभार 
अपराधक्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

लूट के फरार आरोपी क्विंटल और नानू चढ़े पुलिस के हत्थे, कब्जे से लूट के 800 रुपए जप्त, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में लूटपाट गुंडागर्दी करने वाले को ऊपर पूर्ण अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना कोनी क्षेत्र में दिनांक 14 1.26 के रात्रि करीबन 10:30 बजे प्रार्थी तामेश्वर सोनी , मार्क अस्पताल बिलासपुर से मोटर साइकिल में अपने घर वापस जा रहे थे फॉरेस्ट कार्यालय के सामने कच्ची सड़क कोनी के पास पहुंचे थे तभी अज्ञात तीन लड़के द्वारा लिफ्ट मांगा गया प्रार्थी मो.सा. धीरे किया आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल का हैंडल पकड़कर प्रार्थी को गाड़ी सहित गिरा दिया उनसे मारपीट कर पर्स में रखे 11000 रुपए अन्य सामान को लूटकर फरार हो गए थे।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देकर पुलिस टीम रवाना किया गया दिनांक 16. 01.26 को संदेही लक्ष्मण वंशकार उर्फ छोटू पिता दयाराम उम्र 22 साल पता इमली भाटा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर को पुलिस हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया जो घटना दिनांक को अपने दो साथियों 1.कुलदीप उर्फ क्विंटल उर्फ संजय वंशकार पिता भकोली वंशकार उम्र 20 वर्ष पता इमलीपारा सरकंडा 2. श्रवण उर्फ नानू कौशिक पिता स्व घुलिया कौशिक उम्र 19 वर्ष पता इमलीपारा सरकंडा के साथ मिलकर प्रार्थी के साथ मारपीट कर लूटपाट करना स्वीकार किया था आरोपियों की शिनाख्ती प्रार्थी द्वारा की गई।

तीन आरोपियों ने मिलकर दिया लूटपाट को अंजाम

आरोपी लक्ष्मण उर्फ छोटू वंशकार को दिनांक 16/01/2026 को गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा जा चुका हैं प्रकरण के दो अन्य फरार आरोपी कुलदीप उर्फ क्विंटल उर्फ संजय वंशकार, श्रवण उर्फ नानू कौशिक को भी दिनांक 16/01/2026 को रात्रि में पतासाजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर लक्ष्मण उर्फ छोटू वंशकार के साथ मिलकर लूट की घटना घटित करना स्वीकार किए जिनसे लूट की रकम 800 रुपए बरामद किया गया शेष रकम खाने पीने में खर्च कर देना बताए।बरामद रकम को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया।आरोपियो का कृत्य धारा 127(1),309(1) BNS के तहत अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर आज दिनांक 17/01/2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड में पेश किया गया।

अपराध क्रमांक 18/2026 धारा-127(1).309(1) BNS

गिरफ्तार आरोपी

1.कुलदीप उर्फ क्विंटल उर्फ संजय वंशकार पिता भकोली वंशकार उम्र 20 वर्ष पता इमली पारा सरकंडा

2. श्रवण उर्फ नानू कौशिक पिता स्व घुलिया कौशिक उम्र 19 वर्ष पता इमली पारा सरकंडा

🚨 कोनी पुलिस की जन अपील

सभी नागरिकों से निवेदन है कि —
👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close