November 22, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

MSP में ₹258 की बढ़ोतरी, सहायता का अंतर भी ₹258 घटा! विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाबहोटल की चमक-दमक के पीछे रसोई की हकीकत पर सवाल! आठ प्रतिष्ठानों में खाद्य विभाग की जांच, कमियां मिलने पर सुधार की चेतावनीदो महीने की खरीदी में पूरा धान खरीदने की तैयारी है या नहीं? MSP और कृषक उन्नति योजना के गणित पर विजय केशरवानी ने सरकार को घेरा20 या 21 नवंबर, कब मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी? बिलासपुर के पंचांग में सामने आई दो परंपराओं की अलग-अलग तारीखें!10 हजार मानदेय में सरकारी योजनाओं का बोझ, भविष्य की सुरक्षा पर सवाल! काली साड़ी-काला चश्मा पहनकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कर्मी, सरकार को आंदोलन का अल्टीमेटम‘गर्भपात नहीं, अपूर्ण गर्भपात का इलाज किया’—डॉ. उज्ज्वला कराडे बोलीं, ‘चिकित्सकीय धर्म निभाया, कोई अपराध नहीं किया’; पुलिस से मांगी निष्पक्ष जांचपटवारियों पर कार्रवाई से कर्मचारियों में आक्रोश, 3% DA के एरियर्स की भी उठी मांग; कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी!किसानों का रकबा शून्य! खेतों में धान खड़ा, सरकारी रिकॉर्ड में खेती गायब; 192 किसानों के सामने संकट का दावादो एकड़ जमीन समाज के नाम, फिर भी कब्जा नहीं! प्रदीप शर्मा ने प्रशासन को घेरा, अंकित गौरहा की उग्र आंदोलन की चेतावनीमशीन में अनाज नहीं, व्यवस्था में जवाब नहीं! बिलासपुर के ग्रेन एटीएम ने खोल दी 24×7 दावों की पोल?
Uncategorized

बिरसा मुंडा के विचारों को नमन, भाजपा मध्य मंडल ने संगठनात्मक मजबूती पर किया मंथन

जयंती समारोह के साथ कार्यसमिति की मासिक बैठक आयोजित, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक और संगठन प्रभारी राजेश मिश्रा ने दिया मार्गदर्शन।

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर।

जनजातीय गौरव, स्वाभिमान और संघर्ष के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर रविवार, 15 नवंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी मध्य मंडल द्वारा जिला भाजपा कार्यालय, करबला रोड में जयंती समारोह एवं मंडल कार्यसमिति की मासिक बैठक आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसके पश्चात भाजपा मध्य मंडल की कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक एवं संगठन प्रभारी राजेश मिश्रा ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में मंडल की गतिविधियों एवं संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर संगठन सह प्रभारी मनीष शुक्ला, जोन अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 33 के पार्षद रंगनादम, मंडल महामंत्री दीपक साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनम साहू, मनीष दीक्षित, जिला कार्यालय मंत्री प्रदीप शुक्ला, अजय ताम्रकार, शिव देवांगन, अनिल सिंह चौहान, उमेश पांडे, अजीत मिश्रा, निक्की शुक्ला, शुभम तिवारी, जितेंद्र सोनी, वीरेंद्र शाह, शिवकुमार चौधरी, अमन सोनी, राम सचदेवा, कीर्तिवर्धन गुप्ता, विवेक सराफ, युवांश पाठक, साधना शंकर, विमला श्रीवास, चांदनी भार्गव, लक्ष्मी गुप्ता, छाया नामदेव, संगीता सोनी एवं सुमन साहू सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मंडल महामंत्री दीपक साहू ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क की बात

महापुरुषों की जयंती केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रहे, बल्कि उनके संघर्ष, विचारों और आदर्शों को संगठनात्मक एवं सामाजिक जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। संगठन की मजबूती का वास्तविक पैमाना बैठकों की उपस्थिति नहीं, बल्कि जनहित के मुद्दों पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के बीच उनकी जवाबदेही भी है।

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क | दावे भी सामने, सवाल भी—फैसला तथ्यों के आधार पर।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close