September 22, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

व्यापम की परीक्षा में समाज के सम्मान पर सवाल! सेन समाज आहत, 22 सितंबर को प्रदेशव्यापी विरोध की तैयारीबेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
छत्तीसगढ़पीएम सूर्यघर योजना

सोलर उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निदान हो – कार्यपालक निदेशक

पीएम सूर्यघर योजना के लिए बैठक संपन्न

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर , 01 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में संबंधित सोलर वेंडर्स को होने वाली समस्या के संबंध में कार्यपालक निदेशक (बि.क्षे.) द्वारा आज तिफरा स्थित कल्याण भवन में सुबह 12 बजे से 2 : 30 बजे तक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बडी संख्या में पावर कंपनी के अधिकारी एवं सोलर वेंडर्स उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर, पेंड्रारोड एवं मुंगेली जिले के कार्यपालन अभियंता एवं सोलर वेंडर्स को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक एवं तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु बैठक आयोजित की गई थी, बैठक में उपस्थित वेंडर्स ने मैदानी स्तर पर आ रही समस्याओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि बैंकों द्वारा बिना किसी कारण के ही लोन देने से मना किया जा रहा है।

इस पर कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्ट द्वारा संबंधित बैंकों की सूची उपलब्ध कराने कहा गया है, साथ ही उपस्थित सोलर वेंडरों को पूल बनाकर आपसी सामंजस्य से काम करने की सलाह दी गई है। श्री अम्बस्ट ने सभी सोलर वेंडर्स को निर्देशित किया है कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में सोलर सामग्री तथा तकनीकी स्टाफ की उपलब्धता रहे, जिससे कि कार्यों में तेजी आ सके।

बैठक में अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगडे, सुश्री स्मिता सूर्यवंशी, पी.आार.साहू, कार्यपालन अभियंता हेमंत चन्द्रा, अनुपम सरकार, सैय्यद मुख्तार, एन.आर. भगत एवं सोलर वेंडर्स तथा पावर कंपनी के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close