October 17, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

नाबालिगों की लापरवाही से सड़क पर संकट, स्टेशन के सामने पैसे के लिए मारपीट!दुर्गा विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, कल तय होगा रूट; DJ की मनमानी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी!नाम ‘राजपति’, दस्तावेजों में ‘राष्ट्रपति’! एक गलती, वर्षों की परेशानी और व्यवस्था से सवालभक्ति ऐसी कि अपने दम पर बना दी भोलेनाथ के दरबार तक सड़क!बिलासपुर में 26 अक्टूबर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह, सभी सरकारी कार्यालयों में दिलाई जाएगी सत्यनिष्ठा की शपथजनदर्शन में 520 से अधिक आवेदकों ने रखीं समस्याएं, समाधान के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया भरोसाबिलासपुर प्रवास पर संत श्री रितेश्वर जी महाराज, त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने किया आत्मीय अभिनंदनसीमांकन पर सियासी घमासान! कांग्रेस के आरोप, भाजपा के पलटवार के बीच जवाबदेही कसौटी परसफेद परिधानों में सजा गरबा, W.E. बिलासपुर की शाम बनी यादगारओवरब्रिज का काम शुरू, लेकिन कहां बनेगा पुल? बेलतरा में महिलाओं का विरोध
क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

व्यापम की परीक्षा में समाज के सम्मान पर सवाल! सेन समाज आहत, 22 सितंबर को प्रदेशव्यापी विरोध की तैयारी

व्यापम परीक्षा के प्रश्न पर सेन समाज में आक्रोश, 22 सितंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की 20 सितंबर 2026 को आयोजित लैब टेक्नीशियन परीक्षा में सेन नाई समाज को अपमानित करने संबंधी प्रश्न पूछे जाने का आरोप सामने आया है। इस कथित आपत्तिजनक प्रश्नावली को लेकर सर्व सेन समाज में नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है। समाज ने इसे सम्मान और सामाजिक अस्मिता से जुड़ा मुद्दा बताते हुए विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है। अब सवाल यह है कि परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया में इस तरह के प्रश्न शामिल होने की शिकायत पर संबंधित जिम्मेदारों की ओर से क्या जवाब दिया जाता है।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आंदोलन, बिलासपुर में कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र श्रीवास की अध्यक्षता में बिलासपुर के श्रीवास भवन में आयोजित बैठक में इस मामले को लेकर प्रदेशव्यापी विरोध का निर्णय लिया गया। जिला सर्व सेन समाज बिलासपुर के अध्यक्ष अश्वनी श्रीवास ने बताया कि 22 सितंबर को बिलासपुर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। समाज की मांग है कि कथित आपत्तिजनक प्रश्न के मामले में जिम्मेदारी तय हो और उचित कार्रवाई की जाए।

बैठक में संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास, प्रदेश महासचिव राजू श्रीवास सहित गोरेलाल श्रीवास, राजकुमार श्रीवास, चन्द्रमनी श्रीवास, अनिल श्रीवास, संतोष श्रीवास, सुमित श्रीवास, नरेंद्र, लक्ष्मी, आशीष, नवीन, प्रमोद श्रीवास, आभास श्रीवास, सोनू, मनोहर, प्रभात, आनंद श्रीवास, नारायण श्रीवास, राजेश श्रीवास, लोकेश श्रीवास, निखिल, मनोज श्रीवास, दीपक और शुभम श्रीवास सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

# प्रमुख सवाल

परीक्षा प्रश्नपत्र में यदि किसी समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री शामिल हुई है, तो उसकी जवाबदेही किसकी होगी?

भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्र की तैयारी, समीक्षा और गुणवत्ता नियंत्रण की प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता जरूरी है। हालांकि, इस मामले में प्रश्न की वास्तविक भाषा, उसका संदर्भ और व्यापम का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे प्रकरण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close