September 13, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़दुर्गा पूजादुर्गोत्सवनवरात्रनवरात्र उत्सव

वी. (वीमेन एंट्रस्ट) का ‘नियोन गरबा’ रहा बेहद खास और शानदार, रोशनी और संगीत का तालमेल, जादुई वातावरण ने हर किसी में जोश भर दिया

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। महिला सशक्तीकरण के लिए समर्पित संगठन वी. (वीमेन एंट्रस्ट) बिलासपुर द्वारा 27 सितंबर को इरा होटल रामा वर्ल्ड में आयोजित ‘नियोन गरबा’ उत्सव यादगार रहा। यह आयोजन पारंपरिक गरबा की समृद्ध संस्कृति और आधुनिक नियोन थीम का एक शानदार संगम था, जिसने शहर की युवतियों को खूब आकर्षित किया।कार्यक्रम की शुरुआत देवी माँ के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद गरबा उत्सव का आगाज हुआ।

इस सफल आयोजन पर अपनी बात रखते हुए, वी. बिलासपुर की अध्यक्षा सोनल अग्रवाल ने कहा, “हमारा उद्देश्य गरबा को एक नए और रोमांचक रूप में पेश करना था, ताकि युवा पीढ़ी इससे और गहराई से जुड़ सके। अध्यक्षा रुचि अग्रवाल ने आगे कहा, “इस आयोजन को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से हम बहुत उत्साहित हैं और भविष्य में भी ऐसे ही रचनात्मक कार्यक्रम करते रहेंगे।” वी. संगठन अपने उद्देश्यों के लिए सदस्यों के लिए हर महीने विभिन्न कार्यशालाओं और सेमिनार का भी आयोजन करता रहता है।

गरबा के पारंपरिक गीतों पर थिरकती युवतियों ने रंग-बिरंगे नियोन परिधानों और एक्सेसरीज़ से पूरे वातावरण में एक जादुई चमक भर दी। रोशनी और संगीत का तालमेल देखने लायक था, जिसने हर किसी में जोश भर दिया। इस दौरान, विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को उपहार और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने इस अनूठे अनुभव की खूब सराहना की । इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल थे। इसके अलावा, सह – प्रायोजकों में कल्याण ज्वेलर्स, एंबिएंस नेचर, संजीवनी राइस ब्रान ऑयल, बीसीसी न्यूज छत्तीसगढ़, जीके टीएमटी, द कोसमे केयर और कंगारू किड्स शामिल थे, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल रहा।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close