August 26, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?
छत्तीसगढ़बिलासपुर

फेसबुक लाइव कार्यक्रम ‘मंथन’ जनता और प्रतिनिधि के बीच संवाद का नया सेतु – अमर अग्रवाल

सैकड़ों की संख्या में जुड़े क्षेत्रवासी, लाइव चर्चा के दौरान 9 नागरिकों ने नगर विधायक से साझा किए अपने सुझाव

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर। बिलासपुर की प्रगति और विकास को लेकर नगर विधायक अमर अग्रवाल निरंतर जनता से जुड़े रहते हैं और समय-समय पर नए कार्यक्रमों के माध्यम से संवाद स्थापित करते हैं। इसी क्रम में उन्होंने फेसबुक लाइव कार्यक्रम ‘मंथन’ की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिलासपुर को सबसे अग्रणी शहर बनाना है।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी जुड़े और अपने सुझावों को सामने रखा जिसमें लाइव चर्चा के दौरान 9 नागरिकों ने अपने सुझाव नगर विधायक से साझा की। इनमें पूर्णिमा लहरे ने दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट की तर्ज पर ‘बिलासा मार्केट’ विकसित करने का सुझाव दिया, वहीं गोपाल प्रजापति ने हस्तशिल्प उद्योग को बढ़ावा देने और उसके लिए स्थायी समाधान की बात कही। इन दोनों सुझावों को श्री अग्रवाल ने सराहा साथ ही कार्यक्रम के सभी सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और शहर में चल रहे जनहित के कार्यों से जनता को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ‘मंथन’ कार्यक्रम जनता और प्रतिनिधि के बीच संवाद का नया सेतु है, जिससे बिलासपुर के विकास के नए मार्ग खुलेंगे।

कार्यक्रम में जुड़े नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत किया और इसे लोकतांत्रिक परंपरा को सशक्त बनाने वाला प्रयास बताया।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close