April 21, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

क्या खनिज विभाग को जागने के लिए किसी निर्दोष की मौत का इंतजार, अवैध खनन सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं, बल्कि जनजीवन के लिए भी गंभीर खतरा – अंकितशिक्षा घोटाले में कार्रवाई शुरू, अंकित गौरहा की शिकायत से खुली परतें, अब बड़े चेहरों पर कब होगी कार्रवाई.?संगठन सृजन अभियान: शहर कांग्रेस (ब्लॉक 2) के वार्डो में बैठकों का प्रथम चरण पूर्णभाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा, कार्यकर्ताओं में हर्ष, देखिये सूचीसोशल मीडिया बना सटोरियों का खुला बाजार, कल आरोप, आज चुप्पी – भाजपा की सियासत का दोहरा चेहरा.? – अंकित गौरहाबेलतरा के वार्डो में विकास कार्यों की बयार, विधायक सुशांत शुक्ला की पहल, निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृतिविकसित भारत “जी राम जी” (मनरेगा) – बिना काम किए घर बैठे मिल रहा मजदूरी का भुगतान ? शासकीय राशि का बंदरबाट ?, सीईओ ने जॉच दल का किया गठन, भिलौनी पंचायत का मामलाछत्तीसगढ़ का पहला मंदिर, असम, गुवाहाटी के स्वरूप में हुआ मंदिर का निर्माण, मां कामाख्या के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल (BPS) मान्यता विवाद: सीबीएसई के नाम पर हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ ?साइंस कॉलेज मैदान बना विवाद और विरोध का केंद्र, बंदिशों के खिलाफ छात्रों की आवाज बुलंद, खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा
नवरात्रनवरात्र उत्सवबिलासपुर

पारंपरिक जस गीत एवं सामूहिक देवी भजन कर ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने मनाई नवरात्रि की पंचमी.

प्रचंड प्रहार न्यूज नेटवर्क/बिलासपुर । विप्र सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की बिलासपुर मातृशक्ति परिषद् ईकाई द्वारा आज शारदीय नवरात्रि पंचमी के पावन अवसर पर बंगाली पारा सरकंडा में जस गीत एवं देवी भजन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम समन्वयक एवं ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् बिलासपुर की जिलाध्यक्ष श्रीमती रमा दीवान ने आयोजन के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि नवरात्रि की पंचमी तिथि को देवी को विशेष श्रृंगार चढ़ाने की परंपरा है इसलिये आज भगवती दुर्गा की प्रसन्नता एवं उनकी कृपा प्राप्ति हेतु संगठन द्वारा शक्ति आराधना के पावन उद्देश्य से पारंपरिक जस गीत एवं देवी भजन का कार्यक्रम रखा गया है।

मातृशक्तियों ने दी जस गीत की अनुपम प्रस्तुति

प्रदेश सचिव श्रीमती निलिमा शर्मा ने कार्यक्रम के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि कार्यक्रम के आरंभ में सभी बहनों ने देवी दुर्गा को श्रृंगार सामग्री चढ़ाकर उनका पूजन किया, उसके बाद सभी सुहागन बहनों ने एक-दूसरे को सिन्दूर लगाकर “प्रथम सुहागन श्रृंगार” की परंपरा निभाई. सुबह 11 से सायं 4 बजे तक चले इस आयोजन में पारंपरिक जस गीत के रूप सभी बहनों ने सामूहिक व एकल स्वर में “सोलह श्रृंगार करके चले आबे ओ मैय्या, अजब सजे हे महामाया रतनपुर के, मावलिया, महामाया पांचो रंग आदि अनेक छत्तीसगढ़ी एवं हिन्दी देवी भजनों की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के अंत में मां दुर्गा की भव्य आरती की गयी. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संगठन विस्तार प्रमुख श्रीमती राही दुबे एवं जिला सचिव श्रीमती अंजू शर्मा ने किया.

इस अवसर पर श्रीमती विभा पांडेय, श्रीमती पुष्पा दुबे, श्रीमती सरला शर्मा, श्रीमती माया दुबे, श्रीमती सरिता तिवारी, श्रीमती शीलू द्विवेदी, श्रीमती किरण शर्मा, श्रीमती चंद्रकांता गौरहा, श्रीमती मीना तिवारी, श्रीमती माया शर्मा, श्रीमती उर्वशी शर्मा, श्रीमती किरण शर्मा, श्रीमती सरिता गौरहा, श्रीमती सीमा शर्मा, श्रीमती श्वेता शर्मा, श्रीमती सरोज तिवारी, श्रीमती भगवती दुबे, श्रीमती वंदना शर्मा, श्रीमती स्वाति दीवान, श्रीमती अंजनी शुक्ला, श्रीमती प्रतिभा दीवान, श्रीमती सविता पांडेय, श्रीमती सरस्वती शर्मा, श्रीमती हीरा देवी, गोल्डी सहित बिलासपुर शहर निवासी सभी संगठन सहयोगी बहनें उपस्थित थीं.

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close