July 29, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
क्राइमछत्तीसगढ़पुलिस

ढाबे में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों पर चकरभाठा पुलिस का प्रहार

गुरुनानक ढाबा में घुसकर शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले 04 आरोपियों के साथ 01 विधि से संघर्षरत बालक को किया गया गिरफ्तार, असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस की सख़्त कार्यवाही

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। प्रार्थी कुशल माखीजा के द्वारा दिनांक 19.08.2025 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.08.2025 के रात्रि करीबन 11:00 बजे गुरुनानक ढाबा में अंकित तिवारी, छोटू कश्यप एवं उनके साथियों के द्वारा वाद विवाद करना एवं पुनः दिनांक 18.08.2025 की रात्रि करीबन 10:00 बजे अंकित तिवारी, छोटू कश्यप एवं उनके साथियों द्वारा ढाबा अन्दर घुसकर अश्लील गाली गलौच कर जन से मारने की धमकी देकर शराब पीने के लिए पैसों की मांग किया गया, नहीं देने पर मारपीट कर कांच के दरवाजा को तोड़फोड़ किया गया है।

उक्त रिपोर्ट पर तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपीगणों की पातासाजी की गयी। उपरोक्त सभी आरोपियों को उनके निवास स्थानों से अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिनके द्वारा उक्त घटना को घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी -01. अंकित तिवारी पिता अश्वनी तिवारी उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 मंगला बिलासपुर। 02. छोटू उर्फ हितेश कश्यप पिता दऊवा प्रसाद कश्यप उम्र 30 वर्ष निवासी राम मंदिर के पास तिफरा बिलासपुर। 03. निखिल चंद्राकर पिता स्व. विश्राम चंद्राकर उम्र 25 वर्ष निवासी बछेरापारा तिफरा बिलासपुर। 04. अनिल सोनी उर्फ डोम पिता शंकर लाल सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी विष्णु चौक तिफरा बिलासपुर। 05. विधि से संघर्षरत बालक। विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त घटना में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल था । जिसे पृथक से बाल न्यायालय पेश किया गया है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close