September 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
Uncategorized

शिक्षा के साथ संस्कार और समाज से सरोकार जरूरी – त्रिलोक चंद्र श्रीवास

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। शिक्षा व शेरनी का दूध जो पियेगा वह दहाड़ेगा, यह वाक्य अंतिम सत्य है। शिक्षा के कारण ही संविधान के शिल्पी बाबा साहब अंबेडकर के द्वारा बनाए हुए समता मूलक संविधान के कारण आज छोटे-छोटे समाज आगे बढ़ रहे हैं। व्यक्ति को शिक्षित होना अत्यंत अनिवार्य है, एक टाइम का खाना भी नहीं खा करके अपने बच्चों को उच्च शिक्षित बनाएं, मैं निवेदन करता हूं…

सूर्यवंशी समाज मेरा अपना समाज है। उनके सुख-दुख में सहभागिता बनकर मैं अपने आप को गौरवान्वित समझना हूं। समाज को जब मेरी जरूरत महसूस होगी मैं आधी रात को समाज के लिए खड़ा हूं और हमेशा समाज ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है। उच्च शिक्षा के साथ संस्कार और समाज के साथ अपना सरोकार भी अति अनिवार्य है और इसे बनाकर रखना बहुत जरूरी है ।

यह बातें जिला सूर्यवंशी शिक्षा समिति द्वारा बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के परसाही में आयोजित प्रतिभा सम्मान अलंकरण कार्यक्रम एवं शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे बिलासपुर जिले के कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक-AICC अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश प्रभारी- उत्तर प्रदेश तथा गुजरात ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुणा प्रकाश सूर्यवंशी, समाज के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर दहरिया, आयोजन समिति शिक्षा समिति के अध्यक्ष आर के तोंडे, मोहन जायसवाल, सरपंच बैमा, सरपंच नगोई, सरपंच परसाही, जमुना प्रसाद देवी सरपंच उर्तुम ,सरपंच लगरा सहित समाज के अधिकारीगण सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाएं, हजारों छात्र एवं सूर्यवंशी समाज के पूरे जिले और अन्य जिले से हजारों लोग उपस्थित थे, इस अवसर पर आयोजन समिति के द्वारा त्रिलोक श्रीवास का साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया एवं भव्य स्वागत किया गया।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close