May 25, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहामध्यमवर्गीय परिवार बीजेपी के महंगाई बम से परेशान -सिद्धांशु मिश्रा
Uncategorized

पत्रकार अशोक व्यास को बेस्ट सेलर अवार्ड

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। वरिष्ठ पत्रकार अशोक व्यास को उनकी पुस्तक समस्त व्रत पूजा विधान के लिए बेस्ट सेलर अवार्ड दिया गया है। गुरुवार को बुक्स क्लीनिक में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें यह अवार्ड दिया गया।


गौरतलब है कि श्री व्यास की पुस्तक ने सन 2024 में सर्वाधिक बिक्री का रिकार्ड बनाया है। उन्हें यह अवार्ड एक विश्व प्रसिद्ध कम्पनी ने प्रदान किया है। व्यास ने इस अवसर पर कहा कि पुस्तकें लिख लेना एक अलग विधा है जबकि आज के बदलते दौर में इन्हें सेल करना बेहद कठिन चुनौती है। अशोक व्यास अब तक विविध विषयों पर 12 पुस्तकें लिख चुके हैं। उन्होंने बताया कि पुस्तकें लिखने का उद्देश्य यही है कि हम समाज में जागृति ला सकें। महत्वपूर्ण यह नहीं कि कितने लोग इसे पढ़ते हैं बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि कितने अधिक लोग इसके माध्यम से लाभ उठा सकते हैं।


अशोक ने बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती बबीता व्यास ने उन्हें प्रेरित किया कि एक पत्रकार होने के नाते समाज में लेखन के माध्यम से जागृति लाने प्रयास जरूर करें। श्री व्यास कविताओं की पुस्तक साक्षी, साक्षी-2 और साक्षी-3, साक्षी-4, साक्षी-5, साक्षी-6 तथा ज्योतिष पर पुस्तक’ समस्याएं आपकी समाधान हमारे’ ‘समस्त व्रत पूजा विधान ‘ पुस्तक के अलावा ‘सत्यनारायण व्रत कथा’ और ‘मंत्र बोलते हैं भाग्य खोलते हैं’, पुस्तक ‘मुहूर्त हाथ में सफलता साथ में ‘ योग बनाए संयोग’ पुस्तक लिख चुके हैं। अवार्ड सेरेमनी बुक्स क्लिनिक के भवन कुदुदंड में गुरुवार 8 मई को हुई। इस मौके पर बुक्स क्लीनिक के डायरेक्टर हितेश सिंह बिसेन, को- डायरेक्ट ऋचा सिंह बिसेन, अनिका सिंह बिसेन, श्रीमती बबीता व्यास, साक्षी व्यास, अनुज प्रताप सिंह, जन्मेजय पैकरा, राजेश कुमार बंजारे, रजनी केशरवानी, आर्यन धीवर, सतीश राजपूत, दिव्या सिंहरौल, कल्याणी सिंह, लव थवाईत, प्रतिभा श्रीवास, आशीष कुमार धुर्वे के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close