July 27, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
छत्तीसगढ़जनसमस्याएंबिलासपुर

ट्रिपल इंजन की सरकार को जनता की परेशानी से नहीं कोई सरोकार, बिजली कटौती और पानी की समस्या से सर्वत्र हाहाकार

लोग अंधेरे में जूझ रहे हैं और शहर विधायक सो रहे - शैलेश पांडेय

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। लगातार बिजली कटौती और पानी के लिए जूझ रहे जनता की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहा है कि भाजपा के जनप्रतिनिधि सो रहे हैं। जनता ने जिन्हें जिताया है, उन्हें शहर की जनता से कोई सरोकार नहीं। पूर्व मंत्री लोगों को राहत दिलाने के बजाय घर में सो रहे हैं । भाजपा विधायकों के घर में बिजली है। लेकिन आम जनता के घर में अंधेरा है। केंद्रीय राज्य मंत्री तथा डिप्टी सीएम को भी बिजली कटौती और पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों की चिंता नहीं है। बिलासपुर शहर एवं जिले की जनता, लोग अंधेरे में जूझ रहे हैं।

पानी गिरने के पहले ही दिन भर के लिए बिजली बंद

पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहा है कि सरप्लस बिजली का दावा करने वाली डबल इंजन की सरकार में पानी गिरने के पहले ही दिन भर के लिए बिजली बंद कर दी जाती है। लगातार आंधी तूफान और बारिश से आम लोगों का जीवन दूभर हो गया है। एक तरफ भारी भरकम बिजली बिल से जनता परेशान है। शहर के नागरिक पिछले कई दिनों से बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। कल तो आंधी तूफान के बाद बिजली विभाग ने दिन भर के लिए और देर रात के लिए बिजली बंद कर दी। लोगों को पानी नहीं मिला। लोग रात भर अंधेरे में रहे । छोटे-छोटे बच्चे रात भर रोते रहे, लेकिन बिलासपुर शहर के विधायक को लोगों की चिंता नहीं है। और जिला प्रशासन के अधिकारी भी रात को सड़कों पर नहीं दिखे। 2 दिन लगातार बिजली कटौती से कई वार्डों में पानी नहीं आ रहा है । कई जगह बोरिंग फेल है बिजली के तार टूट गए हैं । आज भी आधे शहर में अंधेरा है।

अब ठगा हुआ महसूस कर रही जनता, जन आंदोलन की चेतावनी

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया है कि लोग जब बिजली दफ्तर जा रहे हैं, तो पुलिस वाले जनता को भगा रहे हैं। क्या इसी दिन के लिए जनता ने भाजपा की सरकार बनाई थी और शहर में भाजपा का विधायक चुना था। बिलासपुर शहर की जनता अब ठगा हुआ महसूस कर रही है। लगातार बिजली कटौती से बिलासपुर शहर की जनता परेशान है और जल्द ही अब जनता भाजपा नेताओं को सबक सिखाएगी। बिजली कटौती और पानी की समस्या बिलासपुर शहर में एक बड़ा जन आंदोलन की चेतावनी देते हुए पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहा है कि लगातार बिजली कटौती से जनता परेशान है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को इस पर ध्यान देना होगा और बिलासपुर में यदि बिजली कटौती होती रही तो जनता शहर विधायक का घेराव करेगी।

शहर की जनता की जनप्रतिनिधियों को चिंता नहीं

केंद्रीय मंत्री इसी शहर में रहते हैं और उपमुख्यमंत्री भी बिलासपुर शहर में रहते हैं। लेकिन भाजपा की जनप्रतिनिधियों को भी शहर की जनता की चिंता नहीं है। बिजली कटौती से और पानी की समस्या से शहर में त्राहि-त्राहि मची हुई है और विधायक तथा मंत्री सो रहे हैं। बिजली दफ्तर में अधिकारी भी गायब हो गए विद्युत विभाग में कर्मचारी नहीं है । टूटे खंबे तथा तार नहीं बना रहे हैं। लोगों की परेशानी से ट्रिपल इंजन की सरकार को कोई सरोकार नहीं है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close