April 21, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

क्या खनिज विभाग को जागने के लिए किसी निर्दोष की मौत का इंतजार, अवैध खनन सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं, बल्कि जनजीवन के लिए भी गंभीर खतरा – अंकितशिक्षा घोटाले में कार्रवाई शुरू, अंकित गौरहा की शिकायत से खुली परतें, अब बड़े चेहरों पर कब होगी कार्रवाई.?संगठन सृजन अभियान: शहर कांग्रेस (ब्लॉक 2) के वार्डो में बैठकों का प्रथम चरण पूर्णभाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा, कार्यकर्ताओं में हर्ष, देखिये सूचीसोशल मीडिया बना सटोरियों का खुला बाजार, कल आरोप, आज चुप्पी – भाजपा की सियासत का दोहरा चेहरा.? – अंकित गौरहाबेलतरा के वार्डो में विकास कार्यों की बयार, विधायक सुशांत शुक्ला की पहल, निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृतिविकसित भारत “जी राम जी” (मनरेगा) – बिना काम किए घर बैठे मिल रहा मजदूरी का भुगतान ? शासकीय राशि का बंदरबाट ?, सीईओ ने जॉच दल का किया गठन, भिलौनी पंचायत का मामलाछत्तीसगढ़ का पहला मंदिर, असम, गुवाहाटी के स्वरूप में हुआ मंदिर का निर्माण, मां कामाख्या के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल (BPS) मान्यता विवाद: सीबीएसई के नाम पर हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ ?साइंस कॉलेज मैदान बना विवाद और विरोध का केंद्र, बंदिशों के खिलाफ छात्रों की आवाज बुलंद, खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा
छत्तीसगढ़देशबिलासपुररेल सुविधा

बिलासपुर क्षेत्र के रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, इन ट्रेनों के स्टॉपेज की पुनः बहाली की मांग को रेल मंत्री ने सहजता से किया स्वीकार

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के प्रयास से कोरोना काल से बंद ट्रेनों के रेलवे स्टापेज होंगे पुनः बहाल

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। ज्ञात हो कि कोरोना काल से बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव बंद किया गया था, जिसके कारण आम नागरिकों, विद्यार्थी, कर्मचारी, व्यापारी सहित हजारों यात्रियों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था।

केंद्रीय लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान संबंधित क्षेत्र में दौरा कर रहे तोखन साहू से आमजनों ने प्रमुखता से इसकी पुनः बहाली की मांग की थी। जनता की इच्छानुसार केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर ट्रेन स्टॉपेज की पुनः बहाली की मांग रखी। जिसे रेल मंत्री ने सहजता से स्वीकार कर रेलयात्रियों के हित में निर्णय लिया।

ट्रेन ठहराव की सूचना मिलते ही संसदीय क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर उमड़ पड़ी। इस दिशा में अथक प्रयास के लिए जनता द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू को‌ भारी मात्रा में फोन-संदेशों के माध्यम से धन्यवाद प्रेषित किया गया।

इन ट्रेनों को होगा विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव

रेलमंत्री द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू को लिखे पत्र में आश्वासन देते हुए कहा गया है कि करगीरोड रेलवे स्टेशन, बेलगहना रेलवे स्टेशन एवं टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ियों के ठहराव को स्वीकृत कर दिया गया है।

ट्रेनों के नाम और गाड़ी संख्या निम्नांकित हैं..

करगीरोड रेलवे स्टेशन पर गाड़ी सं. – 18477/18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, बेलगहना रेलवे स्टेशन पर गाड़ी सं. – 18241/18242 दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस एवं टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी सं. – 18257/18258 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस का ठहराव स्वीकृत किया गया है।

इस जन सेवार्थ कार्य के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति के लिए बिलासपुर संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद प्रेषित किया। साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले वर्षों में भारतीय रेल सेवाओं के कायाकल्प की कामना की। ध्यान देने की बात है कि अगले डेढ़ वर्षो को रेल की नवीन परियोजना के लिए 20 हजार करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close