November 24, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

दवाएं हो रहीं बेअसर! रोगाणुओं का बढ़ता प्रतिरोध दुनिया के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरासहकारी बैंक में चेक का खेल! स्वीकृति कुछ और भुगतान ₹3.38 लाख ज्यादा; तीन गिरफ्तारMSP में ₹258 की बढ़ोतरी, सहायता का अंतर भी ₹258 घटा! विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाबहोटल की चमक-दमक के पीछे रसोई की हकीकत पर सवाल! आठ प्रतिष्ठानों में खाद्य विभाग की जांच, कमियां मिलने पर सुधार की चेतावनीदो महीने की खरीदी में पूरा धान खरीदने की तैयारी है या नहीं? MSP और कृषक उन्नति योजना के गणित पर विजय केशरवानी ने सरकार को घेरा20 या 21 नवंबर, कब मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी? बिलासपुर के पंचांग में सामने आई दो परंपराओं की अलग-अलग तारीखें!10 हजार मानदेय में सरकारी योजनाओं का बोझ, भविष्य की सुरक्षा पर सवाल! काली साड़ी-काला चश्मा पहनकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कर्मी, सरकार को आंदोलन का अल्टीमेटम‘गर्भपात नहीं, अपूर्ण गर्भपात का इलाज किया’—डॉ. उज्ज्वला कराडे बोलीं, ‘चिकित्सकीय धर्म निभाया, कोई अपराध नहीं किया’; पुलिस से मांगी निष्पक्ष जांचपटवारियों पर कार्रवाई से कर्मचारियों में आक्रोश, 3% DA के एरियर्स की भी उठी मांग; कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी!किसानों का रकबा शून्य! खेतों में धान खड़ा, सरकारी रिकॉर्ड में खेती गायब; 192 किसानों के सामने संकट का दावा
छत्तीसगढ़देश

“रक्षा मंत्रालय दिल्ली में हुआ छत्तीसगढ़ के अभियान ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र भव्य स्वागत”

छत्तीसगढ़ से चला "ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र" अभियान

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से चला “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र” अभियान 13 अगस्त 2024 को 9 लाख सिपाही रक्षासूत्रों (एक चुटकी मिटटी+एक मौली धागे+रक्षक सिपाहियों को एक पत्र) के साथ दिल्ली पहुंचा। जहां इस अभियान का गर्मजोशी से स्वागत, रक्षा मंत्रालय,सेना मुख्यालय साउथ ब्लॉक दिल्ली में हुआ। वहां रक्षा राज्य मंत्री संजय कुमार सेठ एवं वाइस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिंद्र कुमार उपस्थित रहे और 9 लाख “सिपाही रक्षासूत्रों” को सम्मान ग्रहण किया।

पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही”, पूर्व सैनिक महासभा का छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से चलाया गये इस अभियान की रक्षा मंत्रालय एवं सेना मुख्यालय में खूब प्रशंसा हुई। भारत के रक्षा राज्य मंत्री ने स्वयं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय को टेलीफोन करके इस राष्ट्रवादी अभियान के लिए बधाई दी। साथ ही संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को सहयोग की प्रशंसा की। साथ ही भारत के रक्षा राज्य मंत्री ने इस अभियान की सूचना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक अनिवार्य रूप से पहुंचने की बात कही।

रक्षा राज्य मंत्री संजय कुमार सेठ ने “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र” के उत्तम राष्ट्रवादी विचार के लिए अध्यक्ष “सिपाही”, पूर्व सैनिक महासभा महेंद्र प्रताप सिंह राणा की मन से सराहना की एवं वाइस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिंद्र कुमार अपने सैनिक की सोच पर गर्व जताया, उन्होंने विगत वर्ष “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र 2023 मे पहुचाई 6 लाख 71000 सिपाही रक्षासूत्रों के लिए भी धन्यवाद किया। साथ ही अभियान के हिस्सा रहे कोरबा पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह एवं पूर्व सैनिक वारिज कुमार सिंह को धन्यवाद और शाबाशी दी। सभी सिपाही रक्षा सूत्रों को सेना मुख्यालय की सेरेमोनियल बटालियन को ससम्मान सौंप दिया गया है और वाइस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिंद्र कुमार ने विश्वास दिलाया कि ये 9 लाख सिपाही रक्षासूत्र रक्षाबंधन से पहले सीमाओं पर भेज दिये जाएंगे।


इस रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ से बहनों को रक्षा वचन के साथ छत्तीसगढ़ की माटी 9 लाख भारतीय सैनिकों के माथे पर सुशोभित होगी।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close