June 22, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंकबार-बार स्ट्रोक के खतरे से मिली राहत, 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का सफल LAA क्लोजरवृंदावन ग्रीन फ़ार्म में सजी थी जुए की महफिल, छापामार कार्यवाही में सपड़ाए जुआरी, ग़ैर जमानती धाराओं में गिरफ़्तारश्रीश को गणित में 100 में से 100 अंक, आद्या को भी सभी विषयों में मिली विशेष योग्यता, आत्मानन्द स्कूल की छात्र – छात्राओं ने लहराया सफलता का परचमनगरीय निकाय उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बनने 05 दावेदारों ने दिया आवेदन, 03 दिवस के भीतर होगा नाम फाइनल, चयन समिति के फैसले का इंतजारगोलियों की आवाज से गूंज उठी राजधानी, सत्ता के संरक्षण और सरकारी नौकरी के तेवर का वीडियो वायरल, नहीं थम रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं नगरीय निकाय उपचुनाव: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने गठित की 11 सदस्यीय प्रत्याशी चयन समितीआवाज उठी थी, अब असर दिख रहा है ! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई, अब निर्णायक मोड़ पर – अंकित गौरहा
उपलब्धिछत्तीसगढ़बिलासपुरसम्मान

“समाज गौरव रत्न अलंकरण” से अलंकृत हुई डॉ. आकांक्षा साहू

उपमुख्यमंत्री साव एवं साहू समाज ने किया सम्मानित

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह आज जो कार्यक्रम है हमारे समाज के शिक्षित पढ़े लिखे लोगों का कार्यक्रम है और निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ में हमारी जनसंख्या सबसे अधिक है तो हमारे कर्मचारी अधिकारी भी अधिक है और आप लोग का दायित्व है शासन के अनेकों योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना चाहिए क्योंकि कर्मचारी अधिकारी वर्ग डायरेक्ट आम जनता से जुड़े होते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं माननीय पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू सभी सम्माननीय विधायक मोतीलाल साहू रायपुर ग्रामीण, संदीप साहू कसडोल, रोहित साहू राजिम, इंद्र साहू अभनपुर,  दीपेश साहू बेमेतरा, ईश्वर साहू साजा, ओंकार साहू धमतरी, के द्वारा डॉ आकांक्षा साहू एमबीबीएस, एमएस सर्जन स्त्री रोग विशेषज्ञ एम्स को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए समाज गौरव रत्न अलंकरण से स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र शाल श्रीफल और 5100 रुपए से स्मृति शेष  देव कुंवर साहू आरंग के स्मृति में समाज द्वारा सम्मान किया गया डॉ आकांक्षा साहू ने निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर 128 एवं वृक्षारोपण 70 स्थान में लगभग 500 पौधा रोपण किए हैं ।

विभिन्न छात्राओं को रूबरू कैंप लगाकर कैरियर गाइडेंस हजारों छात्रों को दिया गया है और यूट्यूब इंस्टाग्राम फेसबुक दूरदर्शन चैनल आकाशवाणी चैनल सोशल मीडिया से निशुल्क लाखों छात्र-छात्राओं को कैरियर गाइडेंस दिया गया है। और निजात कार्यक्रम नशा मुक्ति अभियान 50 स्थान पर नशा मुक्ति अभियान के मुहिम नशा से बहुत सारी बीमारी जैसे किडनी लीवर खराब होता है और 90% एक्सीडेंट नशे के कारण होता है और जिसके कारण से एक्सीडेंट होने से उनके घर परिवार अनाथ हो जाते हैं कई लोग का हाथ पैर टूट जाता है हमेशा के लिए दिव्यांग हो जाते हैं इसलिए नशा मुक्ति अभियान चलाया गया यह सभी कार्य को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू सघ द्वारा अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा डॉक्टर आकांक्षा साहू को विशेष उत्कृष्ट कार्य के लिए समाज गौरव रन अलंकरण से सम्मानित किया गया।

डा. आकांक्षा साहू एवं डॉ. यशस्वी साहू, डॉ. क्षितिज साहू द्वारा कार्यक्रम स्थल ऑडिटोरियम में निशुल्क का स्वास्थ्य सेवा शिविर हेल्थ कैंप लगाया गया जिसमें 218 लोगों अपने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया इस स्वास्थ्य परीक्षण में साजा के विधायक ईश्वर साहू बेमेतरा की विधायक दीपेश साहू राजिम के विधायक रोहित साहू धमतरी ओंकार साहू कसडोल के विधायक संदीप साहू एवं पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी अपना हेल्थ चेकअप कराया और सभी ने डॉक्टर आकांक्षा साहू को बहुत ही प्रशंसा कार्य करके सहाराना किये।

कार्यक्रम के आयोजक यशवंत साहू, डॉक्टर नारायण साहू कार्यकारी संयोजक डॉ. वेदलाल साहू कार्यकारी संयोजक एवं श्रीमती रीना साहू प्रदेश के महामंत्री दयाराम साहू लखन साहू प्रदेश के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू राजिम भक्तिन माता के अध्यक्ष लालाराम साहू व्याख्याता सचिन छोटेलाल साहू सचिव एन आर साहू सहसंयोजक एवं रामकृष्ण साहू जिला संयोजक डॉ. तिलक साहू जिला अध्यक्ष बिलासपुर बृजेश साहू, के साव, ईश्वर साहू जनक राम साहू श्वेता साव गंगा साहू सरिता साहू चित्रलेखा साहू रहे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close