April 21, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

क्या खनिज विभाग को जागने के लिए किसी निर्दोष की मौत का इंतजार, अवैध खनन सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं, बल्कि जनजीवन के लिए भी गंभीर खतरा – अंकितशिक्षा घोटाले में कार्रवाई शुरू, अंकित गौरहा की शिकायत से खुली परतें, अब बड़े चेहरों पर कब होगी कार्रवाई.?संगठन सृजन अभियान: शहर कांग्रेस (ब्लॉक 2) के वार्डो में बैठकों का प्रथम चरण पूर्णभाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा, कार्यकर्ताओं में हर्ष, देखिये सूचीसोशल मीडिया बना सटोरियों का खुला बाजार, कल आरोप, आज चुप्पी – भाजपा की सियासत का दोहरा चेहरा.? – अंकित गौरहाबेलतरा के वार्डो में विकास कार्यों की बयार, विधायक सुशांत शुक्ला की पहल, निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृतिविकसित भारत “जी राम जी” (मनरेगा) – बिना काम किए घर बैठे मिल रहा मजदूरी का भुगतान ? शासकीय राशि का बंदरबाट ?, सीईओ ने जॉच दल का किया गठन, भिलौनी पंचायत का मामलाछत्तीसगढ़ का पहला मंदिर, असम, गुवाहाटी के स्वरूप में हुआ मंदिर का निर्माण, मां कामाख्या के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल (BPS) मान्यता विवाद: सीबीएसई के नाम पर हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ ?साइंस कॉलेज मैदान बना विवाद और विरोध का केंद्र, बंदिशों के खिलाफ छात्रों की आवाज बुलंद, खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा
छत्तीसगढ़पुस्तक विमोचनबिलासपुरलेखन

‘योग बनाए संयोग’ अच्छे योग में और अच्छे समय पर किए गए कार्य जिंदगी की दिशा को बदलने में कारगर साबित होते हैं – अशोक व्यास

पत्रकार अशोक व्यास की 11 वीं पुस्तक लांच

पत्रकार अशोक व्यास की 11 वीं पुस्तक लांच

बिलासपुर। हमारे जीवन में ज्योतिष में बनने वाले योगों का बहुत महत्व होता है। ये योग कभी-कभी हमें कम प्रयासों में ऊंचाइयों तक पहुंचा देते हैं और कभी-कभी बहुत प्रयासों के बाद भी हम सफलता प्राप्त नहीं कर पाते।


यह कहना है वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार अशोक व्यास का। उन्होंने यह बात बुधवार को उनकी 11 वीं पुस्तक ‘ योग बनाए संयोग’ के विमोचन अवसर पर कही। उन्होंने बताया कि लगभग 160 पेज की इस पुस्तक में ज्योतिष में बनने वाले 111 योगों की बेहद सरल तरीके से व्याख्या करने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि पुस्तकें लिखने का उद्देश्य यही है कि हम समाज में जागृति ला सकें। महत्वपूर्ण यह नहीं कि कितने लोग इसे पढ़ते हैं बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि कितने अधिक लोग इसके माध्यम से लाभ उठा सकते हैं। अच्छे योग में और अच्छे समय पर किए गए कार्य जिंदगी की दिशा को बदलने में कारगर साबित होते हैं। अशोक ने बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती बबीता व्यास ने उन्हें प्रेरित किया कि एक पत्रकार होने के नाते समाज में लेखन के माध्यम से जागृति लाने प्रयास जरूर करें। यही वजह है कि आज वे 11 पुस्तकें लिख सके।

इसके पहले श्री व्यास कविताओं की पुस्तक साक्षी, साक्षी-2 और साक्षी-3, साक्षी-4, साक्षी-5 तथा ज्योतिष पर पुस्तक’ समस्याएं आपकी समाधान हमारे’ ‘समस्त व्रत पूजा विधान ‘ पुस्तक के अलावा ‘सत्यनारायण व्रत कथा’ और ‘मंत्र बोलते हैं भाग्य खोलते हैं’, पुस्तक ‘मुहूर्त हाथ में सफलता साथ में’ पुस्तक लिख चुके हैं। पुस्तक ‘ योग बनाए संयोग’ का विमोचन बुक्स क्लिनिक के भवन कुदुदंड में बुधवार 10 जुलाई को हुआ। इस मौके पर बुक्स क्लीनिक के डायरेक्टर हितेश सिंह बिसेन,को- डायरेक्ट ऋचा सिंह बिसेन,अनिका सिंह बिसेन, श्रीमती बबीता व्यास, साक्षी व्यास,अनुज प्रताप सिंह, जन्मेजय पैकरा, राजेश कुमार बंजारे, रजनी केशरवानी, आर्यन धीवर, सतीश राजपूत, दिव्या सिंहरौल, अनिल श्रीवास, प्रिया क्षत्री, दीपेश सिंह, श्रुति राजवाड़े, जिया तुमानिया के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close