September 5, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?
छत्तीसगढ़जन समस्यादेशबिलासपुरभूमिपूजनसामाजिक

17 वर्षों बाद परसाही के ग्रामीणों को मिली बाउंड्रीवॉल व नाली की सौगात

जिला पंचायत सभापति गौरहा ने ग्राम पंचायत परसाही में स्वीकृत 19 लाख के नाली व बाउंड्रीवॉल के निर्माण कार्यों का किया भूमिपुजन

प्रचंड प्रहार/बिलासपुर । जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने ग्राम पंचायत परसाही में 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाली व बाउंड्रीवॉल व कचरा शेड का भूमिपूजन कर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान परसाही सरपंच प्रतिनिधी ओमप्रकाश डोंगरे, दिनबंधु मेहर ने उपस्थित लोगों के साथ विधि-विधान से पूजा पाठ किया साथ ही निर्माण कार्य को हरी झण्डी दिखाया व ग्रामीणों ने निर्माणाधीन मुक्तिधाम व 17 वर्षो की पुरानी मांग नाली व बाउंड्रीवॉल जिसकी स्वीकृती होने पर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा का आभार भी व्यक्त किया।

सभापति अंकित गौरहा ने बुधवार को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में ग्राम परसाही में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए भूमिपूजन कर अपने संबोधन में कहा कि ग्राम पंचायत परसाही शहर के निकट होने के बावजूद पंचायत में अभी बहुत से विकास कार्य बाकी हैं। उन्होंने आगे बताया पुर्व में मुक्तिधाम व प्रतीक्षालय की मांग पूर्ण कर निर्माण कार्य करा दिया गया हैं और ग्रामवासियों ने नाली और बाउंड्रीवॉल मांग भी की थी की थी,जिसके निर्माण कार्य के लिए 19 लाख की स्वीकृती दे दी गई हैं और आज भूमिपुजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया हैं।

जल्द ही निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा व आगे भी मेरा यही प्रयास रहेगा की ग्रामवासियों को मूलभूत सुविधाओं में हो रही समस्या का निदान मैं कर पाऊं। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश डोंगरे, दिनबंधु मेहर, महेत्तरराम मेहर, राजेश बैनर्जी, घनश्याम सूर्यवंशी, रोहित सूर्यवंशी, रामदास पटेल, रूखमणी खरे, कुमुदनी यादव, गिरजा सूर्यवंशी व ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close