April 23, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

क्या खनिज विभाग को जागने के लिए किसी निर्दोष की मौत का इंतजार, अवैध खनन सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं, बल्कि जनजीवन के लिए भी गंभीर खतरा – अंकितशिक्षा घोटाले में कार्रवाई शुरू, अंकित गौरहा की शिकायत से खुली परतें, अब बड़े चेहरों पर कब होगी कार्रवाई.?संगठन सृजन अभियान: शहर कांग्रेस (ब्लॉक 2) के वार्डो में बैठकों का प्रथम चरण पूर्णभाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा, कार्यकर्ताओं में हर्ष, देखिये सूचीसोशल मीडिया बना सटोरियों का खुला बाजार, कल आरोप, आज चुप्पी – भाजपा की सियासत का दोहरा चेहरा.? – अंकित गौरहाबेलतरा के वार्डो में विकास कार्यों की बयार, विधायक सुशांत शुक्ला की पहल, निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृतिविकसित भारत “जी राम जी” (मनरेगा) – बिना काम किए घर बैठे मिल रहा मजदूरी का भुगतान ? शासकीय राशि का बंदरबाट ?, सीईओ ने जॉच दल का किया गठन, भिलौनी पंचायत का मामलाछत्तीसगढ़ का पहला मंदिर, असम, गुवाहाटी के स्वरूप में हुआ मंदिर का निर्माण, मां कामाख्या के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल (BPS) मान्यता विवाद: सीबीएसई के नाम पर हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ ?साइंस कॉलेज मैदान बना विवाद और विरोध का केंद्र, बंदिशों के खिलाफ छात्रों की आवाज बुलंद, खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा
छत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनावबिलासपुर

वार्ड क्रमांक 35 से युवा चेहरे सुदर्शन ने भाजपा से पार्षद बनकर जनता की सेवा करने का मन बनाया 

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। नगरीय निकाय के चुनाव के लिए आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद चुनावी पारा चढ़ने लगा है। महापौर पद से लेकर वार्डो के पार्षद पद के लिए दावेदारों की फौज खड़ी नजर आ रही हैं। जनप्रतिनिधि बनने की लालसा लिए इच्छुक दावेदारों ने राजनीतिक दलों के समक्ष अपना आवेदन भी प्रस्तुत कर दिया है। बताते चलें कि वार्ड क्रमांक 35 जो सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है, यहां भी चुनावी सरगर्मी चरम पर है और यहां बहुत ही रोचक मुकाबले के आसार बनते नजर आ रहे हैं ।

विदित हो कि पिछले चुनाव में यहां से कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए अपने प्रतिनिधि को जीत दिलाई थी और इस बार भी किसी भी कीमत पर इसे खोना नहीं चाहती है। वहीं भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी इस सीट पर नजरे जमाए हुए हैं और अपनी कुशल रणनीति का परिचय देकर कांग्रेस को बैक टू पवेलियन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाले है। वैसे तो वार्ड क्रमांक 35 से भाजपा से प्रबल दावेदारों में संघ परिवार से जुड़े सूरजधर दीवान का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। लेकिन इस बीच अन्य दावेदारों ने भी अपनी दावेदारी जताई है ।

जिनमें से एक उभरते नए युवा चेहरे सुदर्शन रजक ने भी दमदारी के साथ चुनावी हुंकार भरी है । पार्टी के समक्ष अपनी दावेदारी पेश करते हुए सुदर्शन रजक ने कहा कि मैं बहुत ही सौभाग्यशाली हूं कि आज देश की सबसे बड़ी पार्टी के एक छोटे कार्यकर्ता के रूप में मैने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। सुदर्शन रजक ने कहा कि वह बचपन से ही अपने पिता के साथ भारतीय जनता पार्टी में सेवाएं देते चले आ रहे हैं। सुदर्शन का कहना है कि वह भाजपा का सच्चा सिपाही है ।

लोकसभा, विधानसभा के चुनावों में बूथ अध्यक्ष के रूप में पार्टी को वार्ड से बढ़त दिलाने में प्रमुख भूमिका निभाई है। और अब पार्टी से टिकट लेकर वार्ड वासियों की सेवा करना चाहता है। सुदर्शन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति सबका साथ – सबका विकास है। भाजपा अपने सभी कार्यकर्ताओं के हित में काम करने वाली पार्टी है। इसीलिए उसे भी विश्वास है कि पार्टी उसकी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए वार्ड प्रत्याशी बनने का मौका जरूर देगी। कुशल व्यवहार और स्वच्छ छवि के कारण पार्टी मुझे जनता सेवा के लिए चुनावी मैदान में अवश्य उतारेगी। इसी मनोभाव से मैंने वार्ड क्रमांक 35 की जनता का सेवा करने का मन बनाया है ।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close