March 2, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

दहशत, आरोप और राजनीति, अपराध पर चुप्पी क्यों ? नेतृत्व जवाब क्यूं नहीं देता, बेलतरा में कौन देगा जवाब ?बिजली दरों (टैरिफ) के नवीन दर निर्धारण के लिए याचिकाओं पर हुई जनसुनवाईबिजली उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ याचिकाओं पर जन-सुनवाई कल, प्रक्रिया में हिस्सा लेने क्षेत्रवार ऑनलाईन की सुविधा उपलब्ध स्मार्ट मीटर पखवाड़ा : स्मार्ट मीटर की भ्रांतिया, मोर बिजली ऐप के माध्यम से की जा रही दूरबिलासपुर पहुँचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री मंगला हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, मरीजों से मिल जाना हालचालजेल का मुलाकाती सेंटर हो या फिर थाना, वीडियो सोशल मिडिया में हो रहे वायरल, आदतन बदमाशों के नए अंदाज से हर तरह खौफ का माहौल, सरकंडा थाना क्षेत्र में आदतन बदमाश का आतंक, जनता ने एसपी से लगाई गुहारविद्युत विकास यात्रा से रुबरु हुए उपभोक्ता, प्रदेश में 660 स्थानों पर रजत महोत्सव आयोजित, चित्रकला और निबंध के जरिए बच्चों ने दिया बिजली बचत का संदेशसावधान ‼️ सावधान ‼️ सावधान ‼️अनजान लिंक, घातक लिंक (APK file), कृपया ऐसे लिंक से बचें, साइबर ठगी का मामलान इलाज, न जवाब, गरीबों के हक़ पर सौदेबाज़ी, अपोलो हॉस्पिटल मौन, बेलतरा विधायक का दावा झूठा ? भटके, बेसुध, बेहोश मीडियाकर्मी को मिला डॉयल 112 का सहारा, परिजनों ने जताया आभार 
छत्तीसगढ़

भटके, बेसुध, बेहोश मीडियाकर्मी को मिला डॉयल 112 का सहारा, परिजनों ने जताया आभार 

प्रचंड प्रहार न्यूज/नेटवर्क/बिलासपुर। बिना पुलिस के सामाजिक सुरक्षा की कल्पना करना ही बेकार है। एक पुलिस ही है जो हर पल, हर वर्ग के साथ एक सजग प्रहरी के रूप में सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर खड़ा नजर आता है। हालांकि पुलिस को लेकर कई लोगों के मन में गलत धारणाएं भी कायम है । लोगों में यह धारणा आम हो चली हैं कि पुलिस केवल पैसों की होती हैं और पैसे के लिए ही काम करती हैं। खैर वाद – अपवाद तो लगा ही रहता है, जहां ईमानदार पुलिस के बीच कुछ बेईमान भी है। जो अपनी छवि को बिगाड़ने के साथ पूरे महकमे को बदनाम करते है। लेकिन यही पुलिस सभी वर्गो का हर-हाल में साथ भी देती है। कोई आपदा, दिक्कत जब समाज पर आती है तो इसे दूर करने पुलिस हर वक्त तैयार होती है। ऐसा ही एक वाकया बिलासपुर शहर के सरकंडा क्षेत्र से निकलकर आया है। जहां मानवीयता की मिशाल पेश करते हुए डॉयल 112 की ईगल टीम ने भटके, बेसुध पड़े, बेहोश मीडियाकर्मी को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।

मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की दोपहर सिविल लाइन ईगल 1 को सूचना मिली कि गीतांजलि सिटी फेस 2 थाना सरकंडा जिला बिलासपुर में एक अज्ञात व्यक्ति बेहोश पड़ा हुआ है । C4 रायपुर की सूचना पर डॉयल 112 घटनास्थल के लिए रवाना हुई, जिसके बाद कॉलर को कॉल किया गया तो उसने बताया कि एक व्यक्ति सुबह से गीतांजलि सिटी कॉलोनी में बेहोश पड़ा हुआ है। तब मौके पर डॉयल 112 की टीम आरक्षक राकेश काछी (क्रमांक 495 ) एवं वाहन चालक दीपक पांडे ने पहुंचकर व्यक्ति को पानी पिलाकर होश में लाया और पूछताछ करने पर उस व्यक्ति ने बताया कि मैं यहां बिलासपुर में रहकर (Delhi Crime) प्रेस में रिपोर्टर के रूप में काम करता हूं, जो कि मेरी तबीयत थोड़ी खराब है । इस वजह से मैं यहां आकर रास्ता भटक गया था।

सोशल मीडिया में चल रही थी, गुमशुदगी की सूचना

ज्ञात हो कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया/न्यूज़ में उक्त व्यक्ति की गुम होने की सूचना व्हाट्सएप ग्रुप में चल रही थी। बताया जा रहा है कि यह अधेड व्यक्ति जो 31/01/26 से लापता थे, जिस कॉन्टैक्ट नंबर में संपर्क करने पर उक्त व्यक्ति के बेटी से बात हुआ, जिन्होंने बताया कि हम लोग देवरिया उत्तर प्रदेश में रहते हैं और मेरे पापा बिलासपुर में अकेले रहकर जॉब कर रहे हैं। जिसके लिए हम लोग बहुत दिन से फोन से संपर्क नहीं होने पर न्यूज़ में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कर थाना को सूचित किए थे, अभी हम लोग का आना वहां तत्काल में संभव नहीं है, लेकिन अपने परिचित के लोगों को भेज रहे हैं, उन्हें आप उनके सुपुर्द कर दीजिएगा, परिजन के आने पर उक्त व्यक्ति को उनके सुपुर्द किया गया। जिनके द्वारा डॉयल 112 के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बाद वापस दूसरे इवेंट के लिए रवाना हुए । पूरे घटनाक्रम में आरक्षक राकेश काछी (क्रमांक 495) चालक दीपक पांडे की त्वरित कार्रवाई और सक्रियता से भटके हुए मीडियाकर्मी को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जो कि डॉयल 112 के द्वारा किया गया अत्यंत ही सराहनीय कार्य रहा।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close