August 9, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

मनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार, लेकिन जनता का इलाज अब भी इंतजार में – विजयकछार, सेंदरी, लोफंदी के बाद अब संकट में खैरा-डंगनिया के जंगल, क्या बचेगी बेलतरा की प्राकृतिक धरोहर – अंकित गौरहा मां महामाया की नगरी रतनपुर की 165 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जा: आस्था और विकास दोनों खतरे में ?आधुनिक जीवनशैली से बढ़ रही पाचन तंत्र की बीमारियां, अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर(Gastro Care) सुविधाएं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में उपलब्ध सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में साक्षी बचानी को मिले 95 प्रतिशत अंक
छत्तीसगढ़बिलासपुररजत महोत्सव

रजत महोत्सव: तीज–पोला पर्व और फूड फेस्टिवल के साथ निकलेगी तिरंगा रैली

कलेक्टर ने की शहरवासियों से तिरंगा रैली में शामिल होने की अपील

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर, 21 अगस्त/ छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे रजत महोत्सव के तहत 22 अगस्त को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। लखीराम सभागार में दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक छत्तीसगढ़ फूड फेस्टिवल और पारंपरिक तीज–पोला उत्सव का आयोजन होगा।

इसमें छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। शाम 6 बजे नेहरू चौक से लखीराम सभागार तक तिरंगा रैली निकाली जाएगी। इस रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं, खेल संघों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों की सहभागिता रहेगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपराओं के प्रति गर्व की भावना जगाना है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में शामिल होकर रजत महोत्सव में अपनी भागीदारी निभाएं और राज्य के 25 वें वर्ष में प्रवेश के उत्सव के सहभागी बनें।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close