September 12, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़न्यू एजुकेशन पॉलिसीबिलासपुर

न्यू एजुकेशन पॉलिसी व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

मितवा महिला कल्याण सेवा समिति बिलासपुर छत्तीसगढ़ व क्राय चाइल्ड राइट्स एंड यू का सहयोग

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। मितवा महिला कल्याण सेवा समिति बिलासपुर छत्तीसगढ़ व cry चाइल्ड राइट्स एंड यू के सहयोग से एक दिवसी न्यू एजुकेशन पॉलिसी व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें आयोजन के मुख्य उद्देश्य, उसके विषय पर संस्था के सचिव विजेंद्र गिरी के द्वारा बताया गया एवं संस्था का परिचय एवं संस्था के द्वारा किए जाने वाले गतिविधियों के बारे में कार्यकर्ता स्वाति गुप्ता ने जानकारी दी।

न्यू एजुकेशन पॉलिसी के विषय पर चर्चा में शहरी संकुल शॉप वासुदेव पांडे के द्वारा शिक्षा का स्तर किस प्रकार होना चाहिए उदाहरण द्वारा बताया गया।  एनईपी 2020 – न्यू एजुकेशन पॉलिसी कब-कब किसने लागू किया इस विषय पर चर्चा हुई । जिसे सन 1968 में 1986 में एवं 2020 में लागू किया गया।  इंदिरा गांधी, राजीव गांधी एवं नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पॉलिसी बनी। मास्टर ट्रेनर अभिलाष शुक्ला ने बताया नई शिक्षा नीति एक स्किल बोध है मुख्य पहलू पर चर्चा करते हुए 5 + 3 + 3 + 4 के विषय की जानकारी भी साझा की गई। मातृभाषा में शिक्षा देने, सेमेस्टर बेस्ड एग्जाम, बच्चों के प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास एवं बालवाड़ी एवं बुनियादी शिक्षा के साथ बच्चों में शिक्षा का अलख जगाना सहित अन्य विषयो पर चर्चा की गई। बच्चों को लाइब्रेरी के विषय पर बताना यह केवल स्कूल के किताबों तक सीमित नहीं है बल्कि बहुत ही ज्ञान की पुस्तक भी उपलब्ध होता है। ईसीसी साक्षरता मूलभूत साक्षरता के विषय पर चर्चा किया गया, बेसलाइन सर्वे के विषय पर चर्चा, क्रिएटिव सोच के साथ आगे बढ़ाना चाहिए।

विधायक प्रतिनिधि बिंदु कुशवाहा के द्वारा बच्चों के अधिकार के विषयों पर चर्चा किया गया मास्टर ट्रेनर प्रदीप पांडे के द्वारा गाना के माध्यम से शिक्षा के महत्व को बताया गया। मां के गर्भ से ही शिक्षा की शुरुआत होती है, नई शिक्षा नीति की शुरुआत 2020 बाल्यावस्था, देखभाल का ज्ञान बच्चों के जन्म के साथ मिलता है । संज्ञानात्मक विकास शारीरिक विकास क्रियात्मक विकास, सामाजिक विकास, सीखने का मतलब समझाना होता है। मातृत्व भाषा संदर्भों के साथ होता है एक्टिविटी के माध्यम से भाषा को सिखाया गया। उसके बाद फीडबैक मांगा गया एवं शाला विकास समिति के द्वारा भी अपने बातों को रखा गया csc शास्मिता शर्मा के द्वारा भी नई शिक्षा नीति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और कैसे समझाया जा सकता है और शिक्षा में किस प्रकार गुणवत्ता लाई जा सकती इस विषय पर चर्चा किया गया । इस अवसर पर बिलासपुर के समस्त माध्यमिक और प्राथमिक शाला के शिक्षक, हेड मास्टर सीएससी एवं शाला विकास समिति के मेंबर उपस्थित रहे। संतोषी वर्मा एवं विजेंद्र गिरी के नेतृत्व में आयोजन संपन्न हुआ इस दौरान स्वाति गुप्ता, सुनीता दास, दीपिका ठाकुर, आरती यादव, प्राची मानिकपुरी, अमन कोसले, फ्रांसिस एक्का, रोशनी खांडे सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close