October 28, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

साय कैबिनेट के 19 फैसले: किसानों को ₹3100 में धान खरीदी, ठेकेदारों को करोड़ों की राहत; रेल, पर्यटन और खेल पर भी बड़ा दांव!भारी बारिश की चेतावनी, अरपा में बहाव बढ़ने की संभावना, प्रशासन की तैयारी का इम्तिहान!छठ महापर्व की कमान प्रवीण झा को, विनोद सिंह बने सचिव; 13 से 16 नवंबर तक अरपा तट पर गूंजेगी छठी मैया की महिमातूफानी हवाओं का खतरा मंडराया! बिलासपुर में अस्पताल से कंट्रोल रूम तक अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार का अनुमान, प्रशासन ने कसी कमरप्रधानमंत्री मोदी पर विवादित टिप्पणी से सियासी उबाल, भाजयुमो ने फूंका खड़गे का पुतलाडामर महंगा हुआ तो ठेकेदारों को राहत, बेलतरा की बदहाल सड़कों को राहत कब?अमृतसर से चिट्टा, बिलासपुर में खपाने की तैयारी! ₹2.50 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तारतीन एक्टिवा चोरी के मामलों में गिरफ्तारी, वाहनों की बरामदगी पर स्पष्टता बाकी l12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजर
छत्तीसगढ़

राशन दुकान संचालन हेतु आवेदन 4 सितम्बर तक

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर, 21 अगस्त 2025/नगर निगम बिलासपुर अंतर्गत वार्ड क्र. 2 अब्दुल कलाम नगर, वार्ड क्र. 3 सांई नगर, वार्ड क्र. 14 मिनीमाता नगर, वार्ड क्र. 25 क्रांतिकुमार भारतीय नगर, वार्ड क्र. 45 शहीद हेमू कॉलोनी नगर, वार्ड क्र. 51 राजकिशोर नगर, वार्ड क्र. 52 रविन्द्रनाथ टैगोर नगर, वार्ड क्र. 57 अशोक नगर, वार्ड क्र. 58 रानी दुर्गावती नगर एवं वार्ड क्र. 68 रामकृष्ण परमहंस नगर में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए संबंधित वार्ड में पंजीकृत महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार एवं स्थानीय नगरीय निकाय से 4 सितम्बर 2025 तक आवेदन सीलबंद लिफाफे में मंगाए गए है।

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार का पंजीयन उद्घोषणा की तारीख से तीन माह पूर्व पंजीकृत होना अनिवार्य है। निजी व्यक्तियों के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। पंजीयन प्रमाण पत्र में उल्लेखित कार्यक्षेत्रानुसार ही संबंधित वार्ड हेतु आवेदन स्वीकार किया जाएगा अन्य वार्ड का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा बिलासपुर में सीलबंद बॉक्स में जमा करेंगे।

आवेदन करने हेतु महिला स्व. सहायता समूह एवं प्राथमिक उपभोक्ता भण्डार का जीवित पंजीयन प्रमाण की छायाप्रति, बैंक खाता संचालन एवं तीन माह का बैंक स्टेटमेंट एवं कार्य अनुभव, शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु समूह, समिति का सहमति सहित प्रस्ताव जिसमें समिति का कार्यक्षेत्र का भी उल्लेख, महिला स्व सहायता समूह एवं प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार का कार्यक्षेत्र संबंधी प्रमाणित प्रति जिसका उल्लेख पंजीयन प्रमाण-पत्र में पंजीयन प्रमाण-पत्र जारीकर्ता प्राधिकारी के प्रमाण-पत्र के साथ संलग्न करना होगा, जिसमें वार्ड हेतु पंजीयन है, कार्यक्षेत्र का उल्लेख अनिवार्य रूप से हो। आवेदन पत्र एवं लिफाफे के ऊपरी भाग में जिस वार्ड के लिए आवेदन किया गया है, उस वार्ड का नाम का स्पष्ट उल्लेख किया जावें।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close