October 28, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

साय कैबिनेट के 19 फैसले: किसानों को ₹3100 में धान खरीदी, ठेकेदारों को करोड़ों की राहत; रेल, पर्यटन और खेल पर भी बड़ा दांव!भारी बारिश की चेतावनी, अरपा में बहाव बढ़ने की संभावना, प्रशासन की तैयारी का इम्तिहान!छठ महापर्व की कमान प्रवीण झा को, विनोद सिंह बने सचिव; 13 से 16 नवंबर तक अरपा तट पर गूंजेगी छठी मैया की महिमातूफानी हवाओं का खतरा मंडराया! बिलासपुर में अस्पताल से कंट्रोल रूम तक अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार का अनुमान, प्रशासन ने कसी कमरप्रधानमंत्री मोदी पर विवादित टिप्पणी से सियासी उबाल, भाजयुमो ने फूंका खड़गे का पुतलाडामर महंगा हुआ तो ठेकेदारों को राहत, बेलतरा की बदहाल सड़कों को राहत कब?अमृतसर से चिट्टा, बिलासपुर में खपाने की तैयारी! ₹2.50 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तारतीन एक्टिवा चोरी के मामलों में गिरफ्तारी, वाहनों की बरामदगी पर स्पष्टता बाकी l12 घंटे में तलाश पूरी, सकरी पुलिस ने लौटाई मां की मुस्कान!पार्लर के वादे से वैक्सीन के भुगतान तक! दो शिकायतें, ₹2.11 लाख का दावा—अब पुलिस जांच पर टिकी नजर
छत्तीसगढ़देशप्रदेशबिलासपुर

प्रधानमंत्री जी बड़े अरसे बाद यहां आने वाले हैं इसलिए मैं नजदीकी से तैयारी का जायजा लेने पहुंचा हूं – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

नवरात्र के शुभ दिन में उनका आगमन, जो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एक शुभ संकेत है - मुख्यमंत्री

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि देश के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ आगमन हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। नवरात्र के शुभ दिन में उनका आगमन हो रहा है, जो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एक शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री मंत्री जी से दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया था। हमने कहा कि काफी दिन हो गए छत्तीसगढ़ की जनता आपको नजदीक से देखना और स्वागत करना चाहते हैं। उन्होंने आने की सहमति दी और तब से यहां उनके आगमन की तैयारी जोर-जोर से शुरू हुई।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में बिलासपुर में प्रधानमंत्री जी के 30 मार्च कोकार्यक्रम की अच्छी तैयारी चल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री के आगमन के लिए बने हेलीपैड, मंच व बैठक व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री का अब तक का छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा कार्यक्रम है। पांच विशाल डोम इसमें सजाए गए हैं। प्रधानमंत्री जी के स्वागत के लिए पूरे प्रदेश में अपूर्व उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में आयोजित प्रधानमंत्री का कार्यक्रम राज्य स्तरीय बड़ा कार्यक्रम है। पूरे राज्य भर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। लगभग 2 लाख लोगों के आने की संभावना है।लगभग 33 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात प्रधानमंत्री जी देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम जनमन योजना का प्रदेश में बहुत अच्छे तरीके से संचालन हो रहा है बिरहोर बैगा, पहाड़ी कोरवा जनजातियों के विकास की गति इससे तेज हुई है। उन्होंने समारोह की बेहतर तैयारी के लिए जिला प्रशासन बिलासपुर की सराहना की ।उन्होंने कहा कि तैयारी के पल-पल की जानकारी मुझे है ।

चूंकि प्रधानमंत्री बड़े अरसे बाद स्वयं यहां आने वाले हैं इसलिए मैं नजदीकी से तैयारी का जायजा लेने पहुंचा हूं । उन्होंने कहा कि यहां आने वाले हितग्राहियों को कोई परेशानी ना हो,सबको उनके घर से लाने और वापस घर पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रशासन एवं अधिकारियों की है । इस दौरान उन्हें किसी तरह की खान-पान सेहत आदि की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ने लगी है। इसे ध्यान में रखते हुए तमाम व्यवस्था इसके अनुरूप किया जाए।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close