October 24, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बस्तर दशहरा लोकतंत्र की मिसाल, माओवाद के बाद विकास की अग्निपरीक्षा! राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश, अब जमीन पर बदलाव की बारीदो रावण दहन, दो हादसे… सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल? अब जवाबदेही की अग्निपरीक्षा!अनुशासन की कदमताल, संगठन की ताकत! संजीवनी प्रभात शाखा का पथ संचलन संपन्नअरपा में बढ़ सकता है जलस्तर, विसर्जन में लापरवाही पड़ सकती है भारी!माता के दरबार में जात-पात नहीं, सिर्फ भक्तों की पहचान! त्रिलोक चंद्र श्रीवास का सामाजिक समरसता का संदेशपत्नी के सम्मान और संघर्ष की कहानी, अशोक व्यास की 15वीं पुस्तक ‘एक पत्नी पर पुस्तक क्यों?’ का विमोचनगौवंश के पेट में पन्नी, नालियों में प्लास्टिक, पानी में जहर का खतरा! प्रतिबंध के बावजूद लगाम कहां?महामाया के दरबार में भूपेश बघेल की आस्था, बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं का आत्मीय स्वागत; सियाराम कौशिक से मुलाकात और मस्तूरी में जागरण में हुए शामिलआस्था की ध्वज यात्रा या राजनीतिक संदेश? अंकित गौरहा ने विधायक सुशांत शुक्ला से मांगा जवाबअपोलो से जुड़ी मेडिकल कचरा जलाने की शिकायतों ने बढ़ाई चिंता, लिंगियाडीह के रहवासी परेशान
Uncategorized

मोदी जी के बिलासपुर आगमन पर जीवन सेवा संस्कार समिति द्वारा “तीन दिन – तीन काम” रक्तदान, वृक्षारोपण और श्रमदान

मोदी जी के बिलासपुर आगमन पर स्वागत में केवल नारे नहीं गूंजेंगे, बल्कि सेवा के दीप भी जल रहे हैं केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने युवाओं को दी बधाई 201 युवाओं ने किया रक्तदान – 'तीन दिन, तीन काम' अभियान के तहत वृक्षारोपण और श्रमदान भी होगा

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर आगमन के अवसर पर जीवन सेवा संस्कार समिति द्वारा “तीन दिन – तीन काम” (रक्तदान, वृक्षारोपण, श्रमदान) अभियान चलाया जा रहा है। इस सेवा अभियान के माध्यम से समिति के सदस्य प्रधानमंत्री के स्वागत में जय जोहार कह रहे हैं और उनके विचारों को अपने कर्मों के माध्यम से साकार कर रहे हैं।

इस अभियान के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर के सांसद तोखन साहू हैं, जिन्होंने इस सामाजिक पहल के लिए युवाओं को प्रेरित किया है।

27 मार्च: रक्तदान – जीवनदान का संकल्प

आज कोनी के स्कूल ग्राउंड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 201 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। यह केवल रक्तदान नहीं, बल्कि एक जीवन को बचाने का संकल्प था। प्रधानमंत्री मोदी के विचार ‘रक्त का एक कतरा किसी अनजान के जीवन में उम्मीद की किरण बन सकता है’ को साकार करते हुए, रक्तदाताओं को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट सम्मानस्वरूप प्रदान किए गए, जिससे सुरक्षित जीवन और ज़िम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा मिले।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को बधाई दी और उनकी इस सेवा भावना की सराहना की।

28 मार्च: ‘एक पेड़ मां के नाम’ – प्रकृति को नमन

प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं, “धरती मां की सेवा, अपनी मां की सेवा के समान है।” इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए, 28 मार्च को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सेंदरी में व्यापक पौधारोपण किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा रोपेगा, जिससे न केवल पर्यावरण को संरक्षण मिलेगा, बल्कि मातृ सम्मान और हरित भारत का संदेश भी प्रसारित होगा।

29 मार्च: रतनपुर तालाब में श्रमदान – स्वच्छता का संकल्प

प्रधानमंत्री मोदी के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ को साकार करने के लिए, 29 मार्च को रतनपुर तालाब में वृहद स्वच्छता अभियान और श्रमदान किया जाएगा। तालाबों और जल स्रोतों की स्वच्छता से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और हमारी सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण सुनिश्चित होगा।

प्रधानमंत्री कहते हैं, “जब हम अपने जल स्रोतों को स्वच्छ रखते हैं, तो हम भविष्य की पीढ़ियों के लिए पुण्य का काम करते हैं।” इस विचार को अमल में लाने के लिए समिति के सदस्य और नागरिक श्रमदान कर रतनपुर तालाब को स्वच्छ और संरक्षित करने का कार्य करेंगे।

मोदी जी, आपका स्वागत सेवा से होगा!

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर की धरती पर कदम रखेंगे, तो यह सिर्फ एक आधिकारिक यात्रा नहीं होगी, बल्कि सेवा, समर्पण और संस्कार की अनुभूति होगी। उनका आगमन हमारे भीतर एक नई ऊर्जा, नया विश्वास और नया संकल्प लेकर आएगा।

जीवन सेवा संस्कार समिति इस तीन दिवसीय सेवा अभियान के माध्यम से यह संकल्प लेती है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के विचार केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि इन्हें कर्मों में उतारा जाएगा।

आइए, इस सेवा महायज्ञ में सहभागी बनें!

रक्तदान, वृक्षारोपण और श्रमदान के इस पुण्य कार्य में भाग लें और प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बनाएं

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close