September 12, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

बेलतरा में भव्य तीजा तिहार, CM की घोषणाओं से बढ़ी उम्मीद; विकास को लेकर विपक्ष के सवाल भी बरकरारयुक्तियुक्तकरण जांच में पूर्व डीईओ दोषी, प्रभारी लिपिक को क्लीनचिट पर उठे सवालशहर में कौन, कहां से आया? 23 संदिग्धों ने बढ़ाई पुलिस की पड़तालबिलासपुर की सियासत में नेतृत्व का अकाल या विरासत की राजनीति? अब उद्योगपति प्रवीण झा संभालेंगे शहर के विकास की कमान ? विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बिलासपुर फोटोग्राफर संघ द्वारा फोटो प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितमनरेगा में लाखों के गबन का आरोप: फर्जी हाजरी की जांच तेज, दूसरी बार तलब हुए सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नकौन बनेगा फुटबॉल सम्राट’ प्रतियोगिता के विजेताओं का अमर अग्रवाल ने किया सम्मानCBSE के नाम पर प्रवेश, ‘शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा विवाद ! निजी स्कूल पर गंभीर आरोप, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिसकांग्रेस सरकार अस्पताल के मशीनों के डिब्बे तक नहीं खोल पाई, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वर्षों तक वंचित रही जनता
छत्तीसगढ़डूबने से मौत

मुरूम खुदाई से हुए गहरे गड्ढे में मिला दो बहनों का शव, दादी के साथ गई थी नहाने, तालाब में डूबने से दो बहनों की मौत

तखतपुर/बिलासपुर। दादी के साथ नहाने गई दो मासूम बहनों की मुरुम खदान में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्राम्भ कर दिया है। दो सगी बहनो की मृत्यु से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, मातम पसरा हुआ है।

सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गिरधौना निवासी ओमप्रकाश जायसवाल की दो बेटी है। एक चांदनी जायसवाल 13 वर्ष और दूसरी पार्वती जायसवाल 11 वर्ष की है। दोनो मंगलवार की सुबह आठ बजे अपनी दादी के साथ गांव के चण्डीपारा तालाब में नहाने गई थी। दादी कपड़ा धोकर वापस घर आ गई, लेकिन दोनो लड़कियां तालाब में ही नहा रही थी। बच्चे बहुत देर तक घर नहीं आई तो दादी फिर से तालाब गई।वहां उसने देखा कि दोनों लड़कियों के कपड़े तालाब किनारे रखा हुआ है लेकिन दोनो लड़कियां दिखाई नहीं दे रही है। लड़कियों के साथ अनहोनी की आशंका पर दादी ने घर के अन्य सदस्यों को सूचना दी और गांव वालो के सहयोग से तालाब में ही बच्चियों की खोज बिन शुरू की। कुछ देर बाद दोनों लड़कियों के शव तालाब के अंदर मुरूम की अवैध खुदाई से हुए गहरे गड्ढे में मिला। जिसे बाहर निकाला गया। लड़कियों के डूबने से मौत की सूचना पर पहुंची सकरी पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close