November 18, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

किसानों का रकबा शून्य! खेतों में धान खड़ा, सरकारी रिकॉर्ड में खेती गायब; 192 किसानों के सामने संकट का दावादो एकड़ जमीन समाज के नाम, फिर भी कब्जा नहीं! प्रदीप शर्मा ने प्रशासन को घेरा, अंकित गौरहा की उग्र आंदोलन की चेतावनीमशीन में अनाज नहीं, व्यवस्था में जवाब नहीं! बिलासपुर के ग्रेन एटीएम ने खोल दी 24×7 दावों की पोल?प्रेस क्लब की कुर्सियों में टकराव, अधिकारों की जंग! अब खुलेगा हिसाब-किताब का पिटारा! पत्रकारों की अपनी संस्था में जवाबदेही का इम्तिहान!जबरन गर्भपात का आरोप बनाम मेडिकल रिकॉर्ड: महिला की शिकायत और डॉक्टर के दस्तावेजों में अलग-अलग दावे, सहमति पर उठे सवालकोयले का कारोबार, धूल का गुबार और कार्रवाई पर सवाल! बेलतरा में वॉशरी से कोल डिपो तक जवाबदेही की मांगप्रतिमाओं से सम्मान, योजनाओं से विकास और विरासत से पहचान! बिरसा मुंडा की विरासत को नमन, बिलासपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री का बड़ा संदेशसूर्य की पहली किरण के साथ गूंजे छठी मैया के जयकारे,  उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, तोरवा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाबसात समंदर पार भी कायम है भारतीय संस्कारों की डोर! देश बदला, धरती बदली, नहीं बदले संस्कार! ऑस्ट्रेलिया में गूंजे छठी मैया के गीतबिरसा मुंडा के विचारों को नमन, भाजपा मध्य मंडल ने संगठनात्मक मजबूती पर किया मंथन
छत्तीसगढ़

प्रतिबंधित दवाईयों की बिक्री पर अंकुश लगाने 44 मेडिकल दुकानों की हुई विशेष चेकिंग, डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही दवाई देने दिया गया सख्त हिदायत

बिलासपुर पुलिस एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किया गया चेकिंग कार्यवाही।* *बिलासपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 44 मेडििकल दुकानों की ड्रग इंस्पेक्टरों के साथ की गई चेकिंग।*भविष्य में भी इस प्रकार की चेकिंग लगातार रहेगी जारी *

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। बिलासपुर में अवैध मादक पदार्थों इंजेक्शन, टेबलेट, सिरप आदि पर अंकूश लगाने हेतु चेतना अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेशन सिंह (भा पु से) द्वारा जिले में संचालित मेडिकल दुकानों की चेकिंग कर उचित कार्यवाही करने बाबत् निर्देशित किये जाने पर जिला बिलासपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में औषधि विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम तैयार कर दिनांक 21.08.2025 को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया ।

जिसके तहत् संयुक्त टीम द्वारा शहर के कुल 44 मेडिकल दुकानों पर चेकिंग किया गया, चेकिंग के दौरान मेडिकल स्टोर के स्टॉक रजिस्टर के संधारण को चेक किया गया , जिससे मेडिकल दुकान संचालकों को अवैध गतिविधियों से दूर रहने और डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही दवाई देने समझाईश दिया गया और इस प्रकार की चेकिंग भविष्य में भी जारी रहेगी । इस अभियान के तहत् निम्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग किया गया है –

01. थाना सिविल लाईन – 04 मेडिकल स्टोर।
02. थाना सरकण्डा – 07 मेडिकल स्टोर।
03. थाना कोनी – 05 मेडिकल स्टोर।
04. थाना तोरवा – 03 मेडिकल स्टोर।
05. थाना तारबहार – 06 मेडिकल स्टोर।
06. थाना सिटी कोतवाली – 06 मेडिकल स्टोर।
07. थाना सिरगिट्टी – 07 मेडिकल स्टोर।
08. ⁠थाना सीपत- 6 मेडिकल स्टोर

कुल – 44 मेडिकल स्टोर।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close