April 15, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

भाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण की जिला एवं मण्डल टीम की घोषणा, कार्यकर्ताओं में हर्ष, देखिये सूचीसोशल मीडिया बना सटोरियों का खुला बाजार, कल आरोप, आज चुप्पी – भाजपा की सियासत का दोहरा चेहरा.? – अंकित गौरहाबेलतरा के वार्डो में विकास कार्यों की बयार, विधायक सुशांत शुक्ला की पहल, निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृतिविकसित भारत “जी राम जी” (मनरेगा) – बिना काम किए घर बैठे मिल रहा मजदूरी का भुगतान ? शासकीय राशि का बंदरबाट ?, सीईओ ने जॉच दल का किया गठन, भिलौनी पंचायत का मामलाछत्तीसगढ़ का पहला मंदिर, असम, गुवाहाटी के स्वरूप में हुआ मंदिर का निर्माण, मां कामाख्या के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल (BPS) मान्यता विवाद: सीबीएसई के नाम पर हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ ?साइंस कॉलेज मैदान बना विवाद और विरोध का केंद्र, बंदिशों के खिलाफ छात्रों की आवाज बुलंद, खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहानियमितीकरण योजना अटकी, 4500 से अधिक फाइलें पेंडिंग, जवाब के लिए भटक रही जनता – अंकित गौरहा30 लाख का भत्ता, 200 संशोधन और अनुकंपा में खेल, शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप भक्ति रस में सराबोर ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् द्वारा की गई मां दुर्गा की आराधना, आस्था से ओत-प्रोत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
क्राइमछत्तीसगढ़पुलिसबिलासपुर

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व में वाद विवाद कर गंभीर चोंट पहुंचाने वाले आरोपियों पर सरकण्डा पुलिस का प्रचंड प्रहार

घटना के 24 घंटों के भीतर 2 आरोपी गिरफ्तार

प्रचंड प्रहार न्यूज/बिलासपुर। प्रार्थी विजयंत कश्यप पिता परमानंद कश्यप उम्र 24 वर्ष निवासी सतबहनिया मंदिर के आगे जांजी तालाब रोड बंधवापारा सरकण्डा, का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.08.2025 के रात्रि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का कार्यक्रम मोहल्ले में चल रहा था, जहां वह कार्यक्रम देख रहा था रात्रि करीब 11.00 बजे राजा पाण्डेय आकर बोला कि तू यहां क्यों आया है तब उसे कार्यक्रम देखने आने की बात बोलने पर वह राजा पाण्डेय गुस्सा होकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हाथापाई करने लगा इसी बीच इसका छोटा भाई कान्हा पाण्डेय आया और गाली गलौच करते हुये किसी नुकीली धारदार वस्तु से सिर के पीछे मार कर चोंट पहुंचाया है।

प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया, डॉक्टरी मुलाहिजा रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा गंभीर चोंट होना लेख करने पर प्रकरण में धारा 118(1) बीएनएस जोड़ा गया एवं घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियों – 01. राजा पाण्डेय उर्फ अभय पाण्डेय पिता रामकृष्ण पाण्डेय उम्र 23 वर्ष। 02. कान्हा पाण्डेय उर्फ उदय पिता रामकृष्ण पाण्डेय उम्र 20 वर्ष। दोनो निवासी जांजी तालाब के पास बंधवापारा सरकण्डा को अप.क्र. – 1131/2025, धारा – 296, 115(2), 118(1), 351(2), 126(2) बीएनएस के तहत उनके सकुनत पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये, जिससे आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी कान्हा पाण्डेय का पूर्व रिकार्ड नही होने से विधिवत् अर्नेश कुमार विरूद्ध बिहार राज्य में पारित आदेश का पालन करते हुये रिहा किया गया एवं आरोपी राजा पाण्डेय का पूर्व रिकार्ड होने से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close