March 2, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

दहशत, आरोप और राजनीति, अपराध पर चुप्पी क्यों ? नेतृत्व जवाब क्यूं नहीं देता, बेलतरा में कौन देगा जवाब ?बिजली दरों (टैरिफ) के नवीन दर निर्धारण के लिए याचिकाओं पर हुई जनसुनवाईबिजली उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ याचिकाओं पर जन-सुनवाई कल, प्रक्रिया में हिस्सा लेने क्षेत्रवार ऑनलाईन की सुविधा उपलब्ध स्मार्ट मीटर पखवाड़ा : स्मार्ट मीटर की भ्रांतिया, मोर बिजली ऐप के माध्यम से की जा रही दूरबिलासपुर पहुँचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री मंगला हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, मरीजों से मिल जाना हालचालजेल का मुलाकाती सेंटर हो या फिर थाना, वीडियो सोशल मिडिया में हो रहे वायरल, आदतन बदमाशों के नए अंदाज से हर तरह खौफ का माहौल, सरकंडा थाना क्षेत्र में आदतन बदमाश का आतंक, जनता ने एसपी से लगाई गुहारविद्युत विकास यात्रा से रुबरु हुए उपभोक्ता, प्रदेश में 660 स्थानों पर रजत महोत्सव आयोजित, चित्रकला और निबंध के जरिए बच्चों ने दिया बिजली बचत का संदेशसावधान ‼️ सावधान ‼️ सावधान ‼️अनजान लिंक, घातक लिंक (APK file), कृपया ऐसे लिंक से बचें, साइबर ठगी का मामलान इलाज, न जवाब, गरीबों के हक़ पर सौदेबाज़ी, अपोलो हॉस्पिटल मौन, बेलतरा विधायक का दावा झूठा ? भटके, बेसुध, बेहोश मीडियाकर्मी को मिला डॉयल 112 का सहारा, परिजनों ने जताया आभार 
Uncategorized

स्मार्ट मीटर पखवाड़ा : स्मार्ट मीटर की भ्रांतिया, मोर बिजली ऐप के माध्यम से की जा रही दूर

उपभोक्ताओं को जागरूक करने विभाग द्वारा चलाया जा रहा है, स्मार्ट मीटर पखवाड़ा

प्रचंड प्रहार न्यूज/नेटवर्क/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के संबंध में पूरी जानकारी देने के लिए विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उपभोक्ताओं की जिज्ञासा एवं भ्रांतियों को दूर करते हुए अवगत कराया जा रहा है कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह स्वचालित है, इसमें किसी भी प्रकार का कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा और न ही गलत रीडिंग या बिलिंग की समस्या होगी। साथ ही बिजली चोरी से भी निजात मिलेगी।

दिनांक 16.02.2026 को स्थानीय समाचार पत्र में स्मार्ट मीटर की स्मार्ट मुसीबत, महीनों बाद भी नहीं दे पा रहे बिजली बिल शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया है, जिसमें मीटर का सीरियल नंबर फीड नहीं होने, जीनस कंपनी से तालमेल नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को अभी भी औसत बिल जारी करने का उल्लेख किया गया है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को एकमुश्त राशि का भुगतान करना पड़ रहा है। जिस पर विद्युत विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य मेसर्स जीनस कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत बिलासपुर शहर के लगभग 1 लाख 44 हजार उपभोक्ताओं में से 96 हजार उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य किया जा चुका है। मीटर स्थापना के उपरांत स्मार्ट मीटर का विवरण सैप सिस्टम में दर्ज किया जाता है, जिसके उपरांत नवीन स्मार्ट मीटर के रीडिंग के अनुसार बिलिंग किया जाता है। स्थापित किये गये 96 हजार में सें लगभग 99 प्रतिशत मीटरों का विवरण सैप सिस्टम में दर्ज किया जा चुका है तथा स्मार्ट मीटर के रीडिंग के अनुसार ही बिलिंग हो रही है एवं शेष स्मार्ट मीटरों के विवरण को सैप सिस्टम में दर्ज करने की कार्यवाही सतत् प्रक्रियाधीन है। जिन्हे आगामी माह के बिल में पूर्ण कर लिया जावेगा। कतिपय प्रकरणों में मानवीय त्रुटिवश मीटर विवरण दर्ज नही होने संबंधी शिकायत विद्युत कार्यालयों में प्राप्त होने पर पूर्व मेें किये गये औसत बिलिंग को समायोजित करते हुये त्वरित सुधार की कार्यवाही की जाती है, यदि उपभोक्ता को एकमुश्त बिल जारी होता है तो नियमानुसार स्लैबिंग की सुविधा प्रदाय करते हुये बिल जारी किया जाता है।

समस्या आने पर संबंधित मैदानी कार्यालय से संपर्क किया जाए –  ए.के. अम्बस्ट

उक्त प्रकरण की जानकारी होने पर बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्ट द्वारा अवगत कराया गया है कि स्मार्ट मीटर में बिलिंग संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित मैदानी कार्यालय से संपर्क किया जावे ताकि विभागीय अधिकारियों द्वारा जीनस कंपनी के साथ सामंजस्य स्थापित कर तत्काल सुधार कार्य किया जा सके।

Prachand Prahar

Related Articles

Check Also
Close